
पंच👊नामा
रुड़की: मंगलौर क्षेत्र में नहर पटरी के पास हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। शराब पीने के दौरान हुई जान-पहचान पैसों के लालच में हत्या तक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल पत्थर, खून से सने कपड़े और लूटी गई नगदी बरामद कर ली है।
पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलौर कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करते हुए बताया कि 17 फरवरी को पुराने पीर के पास मंगलौर नहर पटरी मार्ग पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के सिर पर गहरे घाव और पत्थर से कुचलने के निशान मिले। जांच के दौरान शव की पहचान घोसीपुरा मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। मृतक के परिजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली मंगलौर व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम गठित कर साक्ष्य जुटाए गए। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संग्रहित किए। आसपास की गतिविधियों की जांच में पुलिस को घटना वाले दिन मृतक के साथ एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से घटनास्थल की ओर जाते दिखाई दिया। सुरागरसी करते हुए पुलिस टीम ने देवबंद तिराहे के पास संदिग्ध हुलिये के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने हत्या की वारदात कबूल कर ली।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी से पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि वह सराय ज्वालापुर में किराये पर रहता है और 17 फरवरी को घर जाने के लिए रुड़की में इंतजार कर रहा था। इसी दौरान शराब पीने की इच्छा होने पर वह बस अड्डे के पास देशी शराब के ठेके पर पहुंचा, जहां मृतक प्रदीप से उसकी मुलाकात हुई। ठेका बंद होने पर दोनों रामपुर चुंगी स्थित शराब ठेके से शराब खरीदकर नहर पटरी के पास बाग में बैठकर शराब पीने लगे।
पूछताछ में सामने आया कि बातचीत के दौरान आरोपी को मृतक के पास नकदी होने की जानकारी मिली। पैसों के लालच में उसने नशे में धुत प्रदीप का गला दबाकर जमीन पर गिराया और पास पड़े पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मृतक की जेब से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल के पास छिपाए गए खून से सने कपड़े (जैकेट) और लूटी गई धनराशि बरामद कर ली। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार हत्यारोपी….
विनायक त्यागी पुत्र विजेन्द्र त्यागी निवासी बरला थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर, हाल निवासी सराय ज्वालापुर, जिला हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष।
बरामदगी….
1:- हत्या में प्रयुक्त पत्थर
2:- लूटी गई धनराशि 20 हजार रुपये
3:- खून से सनी जैकेट
पुलिस टीम (कोतवाली मंगलौर)….
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
एसएसआई मनोज गैरोला
उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट
उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल
अपर उपनिरीक्षक श्यामबाबू
हेडकांस्टेबल माजिद खान
हेडकांस्टेबल अमित शर्मा
सीआईयू टीम…..
रुड़की प्रभारी संजय पुनिया
अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव
हेडकांस्टेबल मनमोहन भण्डारी
कांस्टेबल महिपाल तोमर
कांस्टेबल राहुल
कांस्टेबल अजय काला
कांस्टेबल उबैद



