अपराधहरिद्वार

“मोबाइल झपटमारी से मची दहशत का सिडकुल पुलिस ने किया खात्मा, पढ़ा-लिखा स्नैचर गैंग बेनकाब..

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर एक्शन, मेट्रिक-ग्रेजुएट निकले लुटेरे, 3 शातिर गिरफ्तार, कैसे निकालते थे मोबाइल फोन, पुलिस ने थाने में कराया डेमो..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोबाइल झपटमारी की वारदातों ने आम जनता की नींद उड़ा रखी थी। सुबह-शाम राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर फरार होने वाले बदमाशों ने इलाके में ऐसा खौफ कायम कर दिया था कि हर राहगीर सहमा हुआ था।

लेकिन अब सिडकुल पुलिस ने इस दहशत पर करारा प्रहार करते हुए एक पढ़ा-लिखा झपट्टामार गैंग को बेनकाब कर दिया है। साथ ही ये शातिर कैसे मोबाइल फोन निकालते थे, पुलिस ने थाने में डेमो कराकर देखा है। लगातार बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के स्पष्ट निर्देश पर जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सिडकुल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोबाइल स्नैचिंग में लिप्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन शातिर अपराधियों को धर दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की।कोतवाली सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी व झपटमारी के कुल 06 मोबाइल फोन बरामद किए गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि पकड़े गए तीनों आरोपी मेट्रिक व ग्रेजुएट शिक्षित हैं और सिडकुल स्थित कंपनियों में नौकरी करते हुए अपराध की दुनिया में उतर चुके थे।पुलिस के अनुसार बरामद 06 मोबाइल फोन में से 03 मोबाइल पूर्व में दर्ज मुकदमों से संबंधित पाए गए है, बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमों में सम्बंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है, जबकि शेष 03 मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया हैं।इस पूरे ऑपरेशन में अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान की भूमिका रही सराहनीय….
मोबाइल झपटमारी के इस मामले में सुराग जुटाने से लेकर आरोपियों की धरपकड़ तक की कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान ने अहम भूमिका निभाई। स्थानीय स्तर पर अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए उन्होंने ठोस इनपुट जुटाए, जिसके आधार पर सिडकुल पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।गौरतलब है कि इससे पूर्व भी अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान ने कई जटिल मामलों के सफल अनावरण में अहम भूमिका निभाई, जिससे उनकी कार्यकुशलता और अपराध नियंत्रण में उनकी सक्रिय भूमिका एक बार फिर साबित हुई है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण….
1:- दीपक पुत्र रामचन्द्र, निवासी राजा बिस्कुट चौक, थाना सिडकुल, मूल निवासी ग्राम घंघेड़ी, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर (उ.प्र.), उम्र 24 वर्ष।
2:- अभिनव पुत्र हुकम सिंह, निवासी महादेवपुरम कॉलोनी, थाना सिडकुल, मूल निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना धामपुर, जनपद बिजनौर, उम्र 21 वर्ष।
3:- दीपू कुमार पुत्र बिश्मबर, निवासी महादेवपुरम, थाना सिडकुल, मूल निवासी ग्राम हरिपुर गोकल, थाना अफजलगढ़, जनपद बिजनौर (उ.प्र.), उम्र 25 वर्ष।पुलिस टीम में शामिल….
1:- थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा
2:- अ0 उपनिरीक्षक अनिल कुमार
3:- अ0 उपनिरीक्षक संजय चौहान,
4:- हेडकांस्टेबल संजय सिंह,
5:- हेडकांस्टेबल देशराज
6:- कांस्टेबल कुलदीप
7:- कांस्टेबल कुलदीप
8:- कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी
9:- कांस्टेबल प्रदीप
10:- कांस्टेबल गजेन्द्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!