पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर श्यामपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। चुनावी माहौल में किसी भी तरह के उपद्रव और शांति भंग की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में श्यामपुर पुलिस ने चौकी लालढांग क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों का चालान कर उन्हें आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
—————————————-
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान….
1:- अरुण कुमार (22 वर्ष), पुत्र नरेश कुमार, निवासी ग्राम मिठठीबेरी, लालढांग, थाना श्यामपुर।
2:- सुमित कुमार (29 वर्ष), पुत्र नरेश कुमार, निवासी ग्राम मिठठबैरी, लालढांग।
3:- मोनू (27 वर्ष), पुत्र नरेश कुमार, निवासी ग्राम मिठठीबेरी, लालढांग।
4:- सुभाष कुमार (40 वर्ष), पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम मिठठीबेरी, लालढांग।
5:- खिलेन्द्र (30 वर्ष), पुत्र अमर सिंह, निवासी ग्राम मिठठीबेरी, लालढांग।
6:- भूपेन्द्र (उम्र अज्ञात), पुत्र अमर सिंह, निवासी ग्राम मिठठीबेरी, लालढांग।
—————————————-
कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए तत्पर श्यामपुर पुलिस…
श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आगामी चुनावों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग और गश्त की जा रही है। उपद्रव करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।श्यामपुर थाना प्रभारी ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
—————————————-
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम…
1:- उप-निरीक्षक गगन मैठाणी
2:- हेड कांस्टेबल 341 शेर सिंह रावत
3:- कांस्टेबल 744 राजेंद्र सिंह नेगी
4:- कांस्टेबल 1186 गंभीर सिंह चौहान