अपराधहरिद्वार

“बहादराबाद में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का ‘मेगा स्ट्राइक’: साढ़े 21 किलो गांजे संग तस्कर गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश तेज़..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में नशा तस्करों के नेटवर्क पर कसा शिकंजा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: देवभूमि को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बहादराबाद क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 21 किलो 560 ग्राम वाणिज्यिक मात्रा का गांजा बरामद कर आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।ये कार्रवाई हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के उद्देश्य से जिले भर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में कोतवाली बहादराबाद पुलिस टीम ने नहर पटरी बहादराबाद के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति फरार हो गया, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गोविन्दा पुत्र कश्मीरा नाथ निवासी हरिपुर कला (आनन्दोश्वाश्रम), थाना रायवाला, जनपद देहरादून बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद कट्टे से 21 किलो 560 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उसे उसके फरार साथी सूरज निवासी भानियावाला ने दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आमजन से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
पुलिस टीम…
1:- प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह
2:- एसएसआई नितिन बिष्ट
3:- उपनिरीक्षक करम सिंह
4:- कांस्टेबल शाह आलम
5:- कांस्टेबल मुकेश राणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!