हरिद्वार

एसओजी सिपाही विवेक ने निभाया इंसानियत का फ़र्ज़, वीडियो देखकर हर कोई कर रहा सलाम..

चंडी पुल पर हुआ था भीषण हादसा, घायलों के लिए फरिश्ता साबित हुए विवेक..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: अपराधियों की धरपकड़ में अव्वल रहने वाले हरिद्वार एसओजी के सिपाही विवेक यादव की तत्परता से चंडी पुल पर हुए हादसे में घायलों की जान बच गई। हादसे के दौरान फरिश्ता बनकर आए विवेक यादव काली मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। हादसा होने पर विवेक खुद को रोक नहीं पाए और इंसानियत का फर्ज निभाने के लिए घायलों को सुरक्षित निकालने में जुट गए। विवेक के रेस्क्यू का राहगीरों ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवेक यादव के जज्बे की हर तरफ सराहना हो रही है।

हादसे के दौरान ट्रक की भीषण टक्कर से मैक्स गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और चालक सहित कई सवारियां उसके अंदर फंस गई। विवेक ने बिना वक्त गंवाए क्षतिग्रस्त मैक्स में फंसी सवारियों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। खिड़की और क्षतिग्रस्त हिस्से को बाहर की तरफ धकेलकर विवेक ने चालक व यात्रियों को बाहर निकाला। हालांकि चालक मनोज निवासी गाजीवाली श्यामपुर को बचाया नहीं जा सका। लेकिन घायल सोनू सिंह निवासी रायसी हरिद्वार, भगत सिंह निवासी धनौरी पिरान कलियर को समय से उपचार मिलने पर उनकी जान बच गई। डाक्टरों का कहना है कि थोड़ी देर और खून बहने पर उनकी जान भी जा सकती थी। घायलों के परिजनों ने विवेक यादव को दुआएं दी हैं। इस नेक काम में कुछ राहगीरों ने भी विवेक का सहयोग दिया। वहीं, पुलिस अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शाबाशी दी है।
——————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!