उत्तराखंड

सिपाहियों ने थानाध्यक्ष को पीटा, अस्पताल में भर्ती..

गश्त में ड्यूटी लगाने पर हुआ विवाद, कुछ दिन पहले देहदान कर चर्चा में आए थे एसओ..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
कुछ दिन पहले अपने देहदान करने वाले थानाध्यक्ष के साथ सिपाहियों ने की मारपीट कर दी। आरोप है कि सिपाहियों ने थानाध्यक्ष को इतना पीटा कि उन्हें चोट आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामला राजधानी देहरादून जिले के त्यूणी थाना से जुड़ा है। पुलिस कप्तान जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी ने इस पूरे मामले पर जांच बैठा दी है। कुछ दिन पहले थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने अपनी देहदान की घोषणा की थी, ताकि मृत्यु के बाद उनके शरीर से मेडिकल छात्र फायदा ले सके। थानाध्यक्ष के इस प्रयास की ना सिर्फ पुलिस महकमे बल्कि पूरे समाज में प्रशंसा हुई थी। इन्हीं थानाध्यक्ष से जुड़ा अब एक नया मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, त्यूणी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि बीती रात उन्होंने थाने के मुंशी को दो सिपाहियों को गश्त पर भेजने के निर्देश दिए। इस पर एक सिपाही ने गस्त पर जाने से मना करते हुए थानाध्यक्ष के साथ मारपीट कर दी। एसओ कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि बाकी दो सिपाहियों ने बीच-बचाव करने के दौरान उनके हाथ पकड़े रखे और तीसरा सिपाही उनके साथ मारपीट करता रहा थानाध्यक्ष को काफी चोटें आई हैं। पहले उन्हें त्यूणी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। साथ ही पुलिस विभाग ने मामले में जांच बिठा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!