उत्तराखंड

एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किया थाना चंबा परिसर में जन संवाद, स्थानीय समस्याओं पर दिया त्वरित समाधान..

व्यापारी, जन प्रतिनिधि और यूनियन के सदस्यों के साथ हुई चर्चा में यातायात और बाहरी लोगों की सत्यापन से संबंधित समस्याओं पर दिए निर्देश..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
टिहरी गढ़वाल: पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल ने थाना चंबा परिसर में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, जन प्रतिनिधियों, टैक्सी और बस यूनियन के सदस्यों के साथ जन संवाद का आयोजन किया। इस संवाद में नागरिकों ने पुलिस संबंधी समस्याएं और सुझाव साझा किए। अधिकतर लोगों ने कस्बा चंबा में यातायात की समस्या और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
————————————-
यातायात समस्या का समाधान…..एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कस्बा चंबा की यातायात समस्या को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि स्कूलों के ओपनिंग और छुट्टी के समय भारी वाहनों की बाजार में इंट्री बंद की जाए। इसके साथ ही, स्कूल प्रबंधकों के साथ समन्वय करके स्कूलों की छुट्टी के समय को अलग-अलग निर्धारित करने के भी आदेश दिए गए।
————————————-
नाबालिगों और बाहरी व्यक्तियों पर विशेष ध्यान….नाबालिगों द्वारा दुपहिया वाहनों के प्रयोग पर चालान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही को और बृहद स्तर पर चलाने का आदेश दिया गया। होटल और ढाबों में शराब परोसने के संबंध में पुलिस चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाने के लिए निर्देश दिए गए, ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
————————————-
मासिक संवाद और अवैध गतिविधियों की जानकारी….एसएसपी ने थानाध्यक्ष चंबा को निर्देशित किया कि मीडिया और सीएलजी (Community Liaison Group) मेंबरों के साथ मासिक संवाद किए जाएं। साथ ही, उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके।
————————————-
थाने का आकस्मिक निरीक्षण…जन संवाद के बाद एसएसपी आयुष अग्रवाल ने थाना चंबा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की सफाई, कार्यालय, मालखाना, हवालात, भोजनालय, आगंतुक डेस्क, महिला एवं शिशु कल्याण पटल, सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network System), और सीसीटीवी कैमरों का जायजा लिया, जो संतोषजनक पाया गया।
————————————-
लंबित मामलों पर निर्देश….एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं और शिकायती प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। समस्याओं के निस्तारण के लिए त्वरित समाधान देने के निर्देश दिए गए।
————————————-
जनसमस्याओं को सुना….इस जन संवाद के माध्यम से एसएसपी आयुष अग्रवाल ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, थाना चंबा की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!