अपराधहरिद्वार

“ट्रेन में चेन पुलिंग ने खोला राज: बिना वैध पासपोर्ट–वीजा के चार साल से भारत मे रह रहा अफगानी नागरिक रुड़की से हिरासत में..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: बांद्रा एक्सप्रेस में हुई चेन पुलिंग की एक मामूली-सी घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी दिला दी। रेलवे स्टेशन रुड़की पर नियमित चेकिंग के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसकी पहचान बाद में एक अफ़ग़ानी नागरिक के रूप में हुई। जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि ये व्यक्ति बिना वैध पासपोर्ट और वीज़ा के भारत में अवैध रूप से रह रहा था।एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों व विदेशी नागरिकों के सत्यापन अभियान के तहत की जा रही सख़्त निगरानी के बीच यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पकड़े गए अफ़ग़ानी नागरिक का वीज़ा करीब चार वर्ष पूर्व ही समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह भारत में रह रहा था।रविवार को प्रभारी उप निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल चौकी रुड़की कमलेश प्रसाद द्वारा मय हमराह आरक्षी सुंदर सिंह के आरोपी को समस्त आवश्यक काग़ज़ात सहित कोतवाली गंगनहर में दाखिल कराया गया। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गंगनहर में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी मानकों का पालन करते हुए आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
आरोपी का विवरण…..
नजीबुल्लाह पुत्र हाजी बिस्मिल्लाह
निवासी: नहिया-3, थाना नहिया-3
जनपद: कंधार, अफ़ग़ानिस्तान
(विदेशी नागरिक)
बरामदगी…..
एक अदद मोबाइल फोन
₹1200/- नकद
एक पुलिंदा (सील सर्वे मोहर)
VISA EXTENSION

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!