ग्राहक बनकर चुराई चांदी की पायजेब फिर नाम बदलकर पुलिस को किया गुमराह..
जेवर चुराने वाली सहारनपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार, चुराई गई पायजेब भी बरामद..

पंच👊नामा
रुड़की: ग्राहक बनकर ज्वेलर्स की दुकानों से जेवरात चोरी करने वाली 2 महिलाओं को भगवानपुर पुलिस ने धर लिया। दरअसल, उन्होंने पहले तो भगवानपुर में एक ज्वैलर्स के यहां से 2 जोड़ी पायजेब चुराई। इसके बाद जब पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया तो अपना गलत नाम पता बता कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस की तफ्तीश में उनका झूठ ज्यादा देर नहीं टिक पाया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों महिलाएं घूम घूम कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।इंस्पेक्टर भगवानपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि सुधीरर कुमार की भगवानपुर में मनोकामना मन्दिर चौराहा पर ज्वैलर्स की दुका है। सुधीर ने पुलिस को बताया कि दो महिलाऐं दुकान पर पायजेब खरीदने आयी। उसी दौरान उन्होंने 2 जोड़ी पायजेब गायब कर दी। महिलाओं के जाने के बाद उसे चोरी का पता चला। तब पुलिस को सूचना दी गई। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक विपिन कुमार को मामले की जांच सौंपी गई । खोजबीन के बाद आखिरकार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं को चोरी की दोनों पायजेब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रुखसाना पत्नी जाहिद और शबनम पत्नी मनव्वर निवासीगण मानकमऊ थाना कुतुब शेर सहारनपुर बताया। लेकिन पुलिस को उनकी बातों पर शक हुआ अलग-अलग कई बार पूछताछ करने पर पता चला कि उनका असली नाम तरन्नुम पत्नी कुरबान और सलमा पत्नी फैजान निवासीगण देहरादून रोड हुसैन बस्ती माहिपुरा थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर है। तब उन्होंने कुबूल किया कि बचने के लिए उन्होंने अपना गलत नाम बताया था। इंस्पेक्टर भगवानपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों महिलाएं बेहद शातिर हैं और घूम घूम कर जेवरात चोरी करती हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
—————————————
पुलिस टीम का विवरण….
1- उ0नि0 विपिन कुमार थाना भगवानपुर
2- हे0का0प्रो0 युवराज सिंह थाना भगवानपुर
3- कां0 हरदयाल पंवार थाना भगवानपुर
4- कां0 राजेन्द्र थाना भगवानपुर
5- म0कां0 सोनम थाना भगवानपुर
6 म0हो0गार्ड मोहिनी थाना भगवानपुर