राजनीतिहरिद्वार

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर दरगाह साबिर पाक में चढ़ाई चादर, मांगी दुआं..

देश और प्रदेश की तरक्की और खुशहाली का रास्ता समाजवादी पार्टी: शंभूनाथ

पंच👊नामा
पिरान कलियर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष व सपा नेताओं ने संयुक्त रूप से दरगाह साबिर पाक में चादर पेश कर अखिलेश यादव की लंबी आयु की दुआं मांगी, इस दौरान सपा नेताओं ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास के लिए जो भी कार्य किए वह अब मील का पत्थर साबित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में बनेगी। रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष शंभूनाथ विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पिरान कलियर पहुँचे, जहा सपा नेता मौसम अली ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ दरगाह साबिर पाक में हाजिरी लगाई और अकीदत के फूल व चादर पेश कर अखिलेश यादव की लंबी उम्र और पार्टी की कामयाबी के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष शंभूनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। देश और प्रदेश की तरक्की और खुशहाली का रास्ता समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में संभव है। अखिलेश पिछड़े गरीब किसान नौजवान और शोषित समाज की आवाज हैं। वही सपा नेता मौसम अली ने कहा विकास पुरुष युवा सम्राट अखिलेश यादव की लंबी उम्र के लिए दरबार ए साबिर में अल्लाह से दुआ की गई, उन्होंने कहा अखिलेश यादव की लंबी उम्र और अच्छी सेहत हो जो समाज और जनता के लिए नेक काम कर सके जिससे अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है विकास की बुलंदियों पर पहुंचाया है हर युवा अखिलेश यादव को अपना नेता मानता है। उनके जन्मदिन पर चादर पोशी कर अमन चैन की दुआएं मांगी गई है। इस मौके पर चंद्रशेखर यादव, कुर्बान, दिलशाद, साजिद अंसारी, समीर अली, हाजी खालिद, नईम अब्बासी, शाहरुख, साजिद प्रधान, नजाकत प्रधान, नाजिम प्रधान, हारून अंसारी, आमिर अहमद, मौ. शायान आदि मैजुद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!