देहरादून

“आईपीएस अधिकारी से अभद्रता पर भड़का सुराज सेवा दल, देहरादून में पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता का पुतला फूंका..

रमेश जोशी का आरोप, भाजपा नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा अहंकार, माफी मांगें गुप्ता, नहीं तो कार्रवाई करे सरकार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मान और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर सुराज सेवा दल गुरुवार को सड़कों पर उतर आया। संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में गांधी पार्क से लैंसडाउन चौक तक विशाल विरोध मार्च निकाला गया, जिसके बाद पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में प्रदेश भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सुराज सेवा दल ने आरोप लगाया कि हाल ही में हरिद्वार में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने वाले एक आईएएस अधिकारी से मुख्यमंत्री के सरकारी कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने अभद्र और दबावपूर्ण भाषा में बातचीत की तथा कथित रूप से धमकाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह घटना न केवल एक अधिकारी के सम्मान पर चोट है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक स्वतंत्रता के लिए भी गंभीर चुनौती है।

पहले भी हो चुकी है महिला अधिकारी से अभद्रता का आरोप…..
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व एक सरकारी कार्यक्रम में हरिद्वार की महिला तहसीलदार सुश्री रेखा आर्य से भी संजय गुप्ता द्वारा सार्वजनिक रूप से कड़वे और अपमानजनक लहज़े में बातचीत किए जाने का आरोप लगा था। उस घटना के बाद कथित तौर पर अधिकारी मानसिक रूप से आहत होकर कार्यक्रम स्थल छोड़कर चली गई थीं।अधिकारियों का मनोबल तोड़ने की साजिश: जोशी….
प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान करना हर जनप्रतिनिधि और नागरिक का संवैधानिक दायित्व है, लेकिन कुछ नेताओं के सिर पर सत्ता का अहंकार चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की जनता की समस्याओं को सुलझाने के बजाय कुछ लोग नशा तस्करों के संरक्षण और उनके रास्ते साफ करने में लगे हैं, जो उत्तराखंड के भविष्य के लिए बेहद घातक है।सुराज सेवा दल की प्रमुख मांगें….
पूर्व विधायक संजय गुप्ता संबंधित अधिकारियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। राज्य सरकार पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कराए। प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए कड़े प्रावधान किए जाएं। नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई हो और किसी भी तस्कर को राजनीतिक संरक्षण न मिले।जनप्रतिनिधियों के लिए शिष्टाचार व संवैधानिक आचरण को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।माफी नहीं तो आंदोलन उग्र होगा…..
रमेश जोशी ने चेतावनी दी कि यदि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो आंदोलन लक्सर-हरिद्वार से शुरू होकर पूरे प्रदेश में उग्र रूप धारण करेगा। उन्होंने कहा कि जनता राज्य को नशे की अंधेरी राह पर धकेलने वालों को कभी माफ नहीं करेगी। सुराज सेवा दल की लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, दबंगई और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ है।ये रहे मौजूद….
प्रदर्शन में देवेंद्र बिष्ट, कमल धामी, विजेंद्र, अजय मौर्य, विपिन सिंह, हिमांशु धामी, राजेश थापा, मेहरबान, कुर्बान, इंतजार, रईस, जावेद, राजा, रावजी, मोनू, कावेरी जोशी, पूजा बिष्ट, पूजा नेगी, संगीता, निधि, यश, राज शर्मा, गीता तोमर, इरफान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!