उत्तराखंड

प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग पर अड़ा सुराज सेवादल, सीबीआई जांच की भी उठाई मांग..

रमेश जोशी ने दो टूक कहा मैदान-पहाड़ को बांटने की साजिश नही होगी सफल..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को लेकर गर्माहट कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुराज सेवा दल ने लगातार प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा संभाला हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने मंगलवार को राजधानी मेबआयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने और उनकी संपत्ति की सीबीआई जांच की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेमचंद अग्रवाल पहले तो पहाड़ियों को अपमानित करते हैं और अब लगातार मैदान और पहाड़ को बांटने का काम कर रहे हैं। जोशी ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार ने मंत्री को नहीं हटाया तो उसे जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
———————————
मैदानी महासभा पर सवाल, राज्य आंदोलन में भूमिका पर उठाए प्रश्न…रमेश जोशी ने उत्तराखंड मैदानी महासभा की हाल ही में हुई पत्रकार वार्ता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, जब पहाड़ी लोग अपनी अस्मिता बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, तब मैदानी महासभा मैदान में क्यों कूद पड़ी..? जब अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की बात आई, तब ये महासभा कहां थी..?

फाइल फोटो: सुराज सेवादल

जब उत्तराखंड राज्य के लिए संघर्ष हो रहा था, तब इनका क्या योगदान था..? उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री प्रेमचंद एक सोची-समझी साजिश के तहत उत्तराखंड को मैदान और पहाड़ में बांटकर अपना हित साधने में लगे हैं।
———————————
व्यापारियों के शोषण का भी लगाया आरोप….रमेश जोशी ने मंत्री प्रेमचंद पर व्यापारियों का शोषण करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर सरकारी धन को हड़पने और अपनी संपत्ति बढ़ाने का खेल लंबे समय से जारी है। उन्होंने मंत्री की संपत्ति की सीबीआई जांच की मांग उठाते हुए कहा कि अगर सरकार ने तत्काल कार्रवाई नहीं की तो जनता सड़कों पर उतरकर सरकार को जवाब देगी।
———————————
भाजपा सरकार को दी चेतावनी….सुराज सेवा दल ने स्पष्ट किया कि प्रेमचंद को मंत्री पद से हटाया जाना जरूरी है, वरना भाजपा सरकार को लोकतंत्र के प्रहार का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान पत्रकार वार्ता में हिमांशु धामी, भगवान थापा, विजेंद्र कमल समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!