हरिद्वार

सुराज सेवादल ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में बढ़ाए कदम, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी युवाओं की भीड़..

अध्यक्ष रमेश चंद जोशी ने वर्तमान और पूर्व विधायकों पर लगाए आरोप, हर समस्या के समाधान का किया वादा..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार ग्रामीण: सुराज सेवा दल संगठन ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन ने पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में अपने कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।शनिवार को नसिरपुर कला निवासी जावेद अंसारी और फैजान अंसारी द्वारा धनपुरा में संगठन का कार्यालय खोला गया। उद्घाटन के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि संगठन आमजन की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है, लेकिन विधायक और सांसद इसे हल करने में असफल रहे हैं। ऐसे में सुराज सेवा दल इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर इसका समाधान सुनिश्चित करेगा।
————————————–
माफियाओं और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ अभियान….रमेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार में बैठे कुछ प्रभावशाली लोगों की शह पर माफियाओं ने किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जा कर रातों-रात खेत खोद डाले हैं। किसानों के इस उत्पीड़न के खिलाफ संगठन जल्द ही एक बड़ा आंदोलन छेड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन भी जनहित के मामलों में निष्क्रिय है और सरकार के दबाव में आम जनता की अनदेखी कर रहा है।
————————————–
संगठन का उद्देश्य और भावी रणनीति….सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य गरीबों और पीड़ितों की आवाज उठाना है। संगठन घर-घर जाकर लोगों को जोड़ने का अभियान तेज करेगा और उनकी समस्याओं का समाधान कराने का कार्य करेगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकारों के खोखले वादों पर भरोसा करने के बजाय संगठन की कार्यशैली को देखें, जो प्रशासन पर दबाव बनाकर वास्तविक कार्य कराता है।
————————————–
कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन….इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता जावेद अंसारी ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी फैजान अंसारी ने संभाली। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों ने भाग लिया, जिनमें इंतजार प्रधान, नफीस, साबिर राणा, राव साहब, अनिल कुमार, कावेरी जोशी, नाजिम अंसारी, वाजिम अंसारी, अनिल सोम, सानू, नजाकत प्रधान, इरशाद, मुन्ना, अर्जुन, गुलशेर, हाकिम, लियाकत, हाफिज, शेरअली, ज्ञान चंद, डीके भट्ट, शनव्वर, नवाब, हिमांशु, अर्जुन, सोनम, सुनीता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
————————————–
सुराज सेवा दल की बढ़ती सक्रियता….सुराज सेवा दल संगठन लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है। कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही संगठन ने सदस्यता अभियान भी तेज कर दिया है, जिससे अधिक से अधिक लोग इससे जुड़कर अपने हक की लड़ाई लड़ सकें। इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने स्पष्ट कर दिया कि वह जनहित के मुद्दों पर कोई समझौता नहीं करेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन का रास्ता भी अपनाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!