हरिद्वार

पुलिस कप्तान पर हमलावर हुए विधायक उमेश कुमार के खिलाफ “सुराज सेवादल ने खोला मोर्चा..

पूरे मामले में पूरब के अधिकारियों की भूमिका पर भी उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: चुनाव के दौरान भगवानपुर में दर्ज हुए मुकदमे को लेकर एसएसपी को निशाने पर लेने वाले खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ सुराज सेवादल ने मोर्चा खोल दिया है।

प्रेस कांफ्रेंस: सुराज सेवा दल

संगठन प्रमुख रमेश जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक उमेश कुमार पर डीजीपी अभिनव कुमार और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इस पर आपत्ति जताते हुए दावा किया कि उमेश कुमार की इस धमकी भरी भाषाशैली के पीछे पूरब यानी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ अधिकारियों की भूमिका है।

संगठन में उमेश कुमार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी है। मीडिया से बातचीत में सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि खानपुर विधायक उमेश कुमार ने डीजीपी और एसएसपी के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है।

प्रेस कांफ्रेंस: सुराज सेवा दल

विधायक आंदोलन की धमकी दे रहे हैं तो यह बताएं कि क्या आपने कभी जनता के लिए आंदोलन किया है। आप जबरदस्ती गिरफ्तार होकर नेता बनना चाहते हैं। 3 दिन में जांच का दबाव कैसे बना सकते हैं। जबकि निष्पक्ष जांच के लिए इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर को फ्री माइंड छोड़ा जाता है। उसे पर कोर्ट भी टिप्पणी नहीं करता है। यदि मुकदमा झूठा पंजीकृत किया गया था तो उसी दिन एसएसपी साहब के पास क्यों नहीं गए और विरोध क्यों नहीं जताया।
—————————————-
पूरब के अधिकारियों का नेक्सस……

रमेश जोशी: अध्यक्ष सुराज सेवादल

रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि आपने पूरब के अधिकारियों का एक नेक्सस बनाया हुआ है और उन्हीं की सलाह के आधार पर रणनीति बनाकर पुलिस पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। आरोप लगाया कि आप गाजियाबाद से हरिद्वार जाकर राजनीति कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में रमेश जोशी ने कहा कि विवाद भले ही विधायक और दूसरे पक्ष का हो, लेकिन उत्तराखंड मूल के अधिकारियों का उत्पीड़न-शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
—————————————-
डीजीपी को बताया ईमानदार अधिकारी…..

फाइल फोटो: अभिनव कुमार (डीजीपी उत्तराखंड)

रमेश जोशी ने कहा कि डीजीपी अभिनव कुमार बेहद ईमानदार हैं, वह किसी को नियंत्रण में नहीं रखते। लेकिन नियंत्रण से बाहर भी नहीं होने देते। उनके समय पर उत्तराखंड में माफिया की कमर टूटी।
—————————————-
हरीश रावत और टीएसआर का स्टिंग……

फाइल फोटो: पूर्व सीएम हरीश रावत व त्रिवेंद्र रावत

आरोप लगाया कि आपने तत्कालीन मुख्यमंत्री को काम नहीं करने दिया। कभी हरीश रावत तो कभी त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्टिंग बनाया। जोशी ने कहा कि आंदोलन जनता के लिए होते हैं, जनहित और समाज के लिए होते हैं। कहा कि अगर उमेश कुमार जनता के लिए आंदोलन करते हैं तो हम उनका साथ देंगे, लेकिन अगर अधिकारियों पर गलत दबाव बनाने का प्रयास किया गया तो हम उनके खिलाफ भी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। हम उत्तराखंडियों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!