हरिद्वार

सूरज सेवा दल ने खानपुर और मंगलौर में खोले कार्यालय, अध्यक्ष रमेश जोशी ने बांटी जिम्मेदारियां..

राव आफताब जिला उपाध्यक्ष, रईस अहमद कलियर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा
रुड़की: सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने खानपुर और मंगलौर विधानसभा में कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया, वही “सुराज सेवा दल” की विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ो लोगों ने संगठन का दामन थामा। संगठन की मजबूती के लिए विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया, जिनमे हाजी राव आफताब को जिला उपाध्यक्ष, हाजी इरफान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला सचिव व रहीस अहमद को कलियर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। रमेश जोशी ने क्षेत्रवासियों को हर संभव मदद व सहयोग का भरोसा दिलाया, साथ ही क्षेत्र की आम जनता से नशे के कारोबारी को जेल भेजने और नशे की कमर को तोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत मे क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और तत्काल प्रभाव से उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!