देहरादून

“जिलाधिकारी कार्यालय पर सुराज सेवा दल का प्रदर्शन, भूमाफिया व नशा कारोबारियों पर कार्रवाई की मांग..

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, संगठनों की आड़ लेकर ब्लैकमेलिंग व अवैध कारोबार का लगाया आरोप..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: विभिन्न संगठनों की आड़ में कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग, भूमिगत सौदेबाजी और नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुराज सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से ऐसे तत्वों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की मांग की।संगठन के महामंत्री देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। बिष्ट ने आरोप लगाया कि कुछ लोग बाहरी क्षेत्रों से आकर संगठनों का नाम इस्तेमाल कर ब्याजखोरी, विवादित जमीनों के सौदे और नशे के कारोबार में संलिप्त हैं। ऐसे लोग देवभूमि की सामाजिक सद्भावना को नुकसान पहुंचा रहे हैं।उन्होंने कहा कि इन तत्वों को चिन्हित करना और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना अत्यावश्यक हो गया है। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति गंभीर हो सकती है।संगठन के प्रवक्ता वीरेंद्र पाल सिंह ‘डिंपी’ ने कहा कि कुछ लोग क्षेत्रीय और धार्मिक भावनाओं को भड़काकर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मैदान-पहाड़ और हिंदू-मुस्लिम जैसे मुद्दों को उछालकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ा जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि ऐसे लोगों पर नजर रखी जाए और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि प्रदेश में बढ़ती अपराध दर चिंता का विषय है। यदि प्रशासन ने चिन्हित कर कार्रवाई नहीं की तो सुराज सेवा दल प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा।प्रदर्शन में देवेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र पाल सिंह ‘डिंपी’, विपिन, हिमांशु धामी, लालमणि भारद्वाज, राजेश थापा, विजेंद्र, शिवम, दीपक राणा, अमित राणा, पूजा नेगी, संगीता, पूजा बिष्ट, कावेरी जोशी, अरविंद यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी एहतियातन तैनात रहा। प्रशासन ने ज्ञापन पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!