उत्तराखंड

“कुमाऊं में सुराज सेवा दल की हुंकार, रामनगर की समस्याओं पर ज्ञापन, हरिद्वार डीएम के कार्यों का दिया उदाहरण..

मयूर दीक्षित के कामकाज की सराहना, नैनीताल प्रशासन को उनसे सबक लेने की नसीहत, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हल्द्वानी: रामनगर में जन समस्याओं को लेकर सुराज सेवा दल ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस दौरान संगठन ने हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कार्यों का उदाहरण देते हुए नैनीताल प्रशासन को उनसे सीख लेने की नसीहत दी।सुराज सेवा दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि रामनगर में काशीपुर–रामनगर हाईवे की जर्जर स्थिति, शहर में बढ़ता जाम, नशे का फैलाव, खराब स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और सफाई व्यवस्था की बदहाली जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, लेकिन प्रशासन उदासीन बना हुआ है।प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित बिना किसी मीडियाबाजी के शांतिपूर्वक जनहित के कार्य कर रहे हैं। हाल ही में गैस एजेंसियों पर की गई कार्रवाई का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वहां बिना शोर-शराबे के आम जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, जबकि नैनीताल जनपद में ऐसी सक्रियता नजर नहीं आ रही।कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। वहीं महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षा कीर्ति दुमका ने भी नशे के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि हरिद्वार मॉडल की तरह ही नैनीताल में भी बिना दिखावे के जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है, ताकि जनता को वास्तविक राहत मिल सके। इस दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!