हरिद्वार

जीआरपी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार, किया जागरूक..

गुड टच-बैड टच" और आत्म सुरक्षा के उपायों की भी जानकारी..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: महिला सुरक्षा व बालिकाओं से सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखण्ड हरिद्वार के निर्देशन में थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर ममता गोला ने आर्य कन्या इण्टर कालेज रूडकी में जाकर स्कूल की प्रधानाचार्य चन्द्रप्रभा गुलेरिया व स्कूल के शैक्षणिक स्टॉफ की मौजूदगी में स्कूल में उपस्थित कक्षा 06 से कक्षा 12 तक की लगभग 500 छात्राओं को महिला/बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों जैसे मानव तस्करी, दहेज उत्पीडन, घरेलु हिंसा, छेडखानी, साइबर क्राइम सम्बन्धित अपराधों, ड्रॉप बॉक्स में सुझाव या शिकायत व रेल यात्रा के दौरान होने वाली घटनाएं (चोरी, जहरखुरानी) और यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के सम्बन्ध में जागरूक किया। छात्राओं को “गुड टच बैड टच” आत्म सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संचालित उत्तराखण्ड एप्प व गौरा शक्ति एप्प के सम्बन्ध में जानकारी दी गई और गौरा शक्ति एप्प को अपने अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कराये जाने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर ममता गोला ने बताया उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ये अभियान चलाया जा रहा है जिसमे महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक करने के साथ साथ आत्म सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान कांस्टेबल जयपाल सैनी, नवीन कुमार, महिला कांस्टेबल बिन्दु सैनी व सोनम मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!