देहरादून

संगठन का विस्तार: विशाल शर्मा बने सुराज सेवा दल के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष, डी.के. भट्ट को नैनीताल जिले के अध्यक्ष की जिम्मेदारी..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: हल्द्वानी के प्रतिष्ठित व्यापारी और समाजसेवी विशाल शर्मा को “सुराज सेवा दल” का कुमाऊं मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह घोषणा कालाढूंगी रोड स्थित आनंदम बैंक्वेट हॉल में आयोजित संगठन की विशाल बैठक में की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी समेत संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में सुराज सेवा दल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। रमेश जोशी ने डी.के. भट्ट को नैनीताल जिले का अध्यक्ष और विशाल शर्मा को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति को “दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, और दोनों प्रमुख राजनीतिक दल जनता को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने सुराज सेवा दल को एक तीसरे विकल्प के रूप में उभरने का वादा किया, जो राज्य की जनता की समस्याओं का समाधान करेगा।नवनियुक्त कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा ने अपने भाषण में राज्य की समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और नेताओं ने उत्तराखंड की जनता और युवाओं को ठगा है। नशे की बढ़ती समस्या पर जोर देते हुए उन्होंने इसे युवा पीढ़ी और राज्य के भविष्य के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा कि संगठन जल्द ही कुमाऊं भर में कार्यकारिणी का विस्तार करेगा और जनता को जागरूक कर संगठन से जोड़ने का कार्य करेगा।बैठक में कई प्रमुख सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिनमें विनोद पाठक, बलबीर सिंह, डी.के. भट्ट, सुनीता भट्ट, अमित चौहान, नुसरत वारसी, लव बक्शी, दिगंबर भोजन, मोनिका शर्मा, चंपा त्रिपाठी, दीपा तिवारी, सीमा भटनागर, कीर्ति दुमका, और कुमाऊं प्रभारी सुनीता भट्ट शामिल थे। इसके अलावा शंभू नारायण दत्त बड़ोला, गोपाल रावत, आनंद भट्ट, प्रशांत संवर, भास्कर पांडे, सी.के. शर्मा, मुकेश सुयाल, हरीश नेगी, शंकर जोशी, और पंकज चौहान जैसे सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे। संगठन ने यह स्पष्ट किया कि वे उत्तराखंड की जनता को एक मजबूत विकल्प प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैठक में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!