कप्तान ने शहर वालों से ही पूछा यातायात का समाधान, दिल्ली की तर्ज़ पर ऑड-इवन व्यवस्था पर शुरू हुआ विचार..
एसएसपी अजय सिंह की नई पहल, फेसबुक लाइव के अलावा सड़क पर उतरकर पकड़ी यातायात व्यवस्था की खामी, दूनवासियों से मांगे सुझाव..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दिल्ली की तर्ज पर देहरादून में भी ऑड-ईवन व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जा रहा है। रविवार को देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह फेसबुक लाइव के जरिये आमजनमानस से रूबरू हुए और ऑड-ईवन व्यवस्था के लिए दूनवासियों से सुझाव मांगे। साथ ही सभी को अवगत कराया गया कि इस व्यवस्था को लागू करने के लिए आम जन, व्यापारी वर्ग, अभिभावकों व अन्य स्टेक होल्डर्स से सुझाव लिये जाएंगे।
सभी सुझावो की समीक्षा व परीक्षण करने के बाद आम जन की सहमति पर ऑड-ईवन व्यवस्था को लागू करने पर निर्णय लिया जायेगा। Odd/ Even व्यवस्था के तहत सभी आवश्यक सेवाओं जैसेवव्यवसायिक वाहनों, अभिभावको के वाहनों, दो पहिया वाहनों और बाहरी जनपदों/राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनो को छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन जनसवांद के दौरान आमजन ने एसएसपी देहरादून को अपने क्षेत्रो में यातायात से सम्बन्धित समस्याओं के सम्बन्ध में भी अवगत कराया, जिसपर एसएसपी अजय सिंह ने मौजूद अधिकारियो से वार्ता कर उनकी समस्याओं के यथासम्भव समाधान के प्रयास करने लिए निर्देश दिए। साथ ही आम जन को वर्तमान में यातायात सुधार की दिशा में पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया गया।
—————————————-
त्योहारी सीजन के मद्देनजर यातायात व्यवस्था परखने सड़क पर उतरे एससपी….
देहरादून: यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर देहरादून एससपी अजय सिंह रविवार को पुलिस टीम के साथ देहरादून की सड़कों पर उतरे, और विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य बाजारों में यातायात के दबाव को कम करने के लिए आसपास क्षेत्रो में दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
त्योहारी सीजन को देखते हुए यातयात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस टीम के साथ एसएसपी अजय सिंह ने स्वंम देहरादून के विभिन्न स्थलों का भृमण किया।
भ्रमण के दौरान नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर यातायात के दबाव वाले क्षेत्रो का निरीक्षण करते हुए मौजूद अधिकारियो के साथ यातायात के दबाव को कम करने के लिए तत्कालिक तौर पर किए
जाने वाले जा प्रयासों पर चर्चा करते हुए मुख्य मार्गों, फुटपाथों और मुख्य बाजारों में किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए।
घंटाघर व उसके आस-पास के क्षेत्रो में भ्रमण के दौरान घंटाघर से राजपुर रोड पर दो पहिया वाहनो की पार्किंग कराए जाने और आस-पास के क्षेत्र में यातायात के दबाव में पडने वाले प्रभावों के सम्बन्ध में मौजूद अधिकारियो से चर्चा की गई।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक अपराध और नगर क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।