हरिद्वार

आदित्य राज सैनी की गिरफ्तारी को आंदोलन की तैयारी में आजाद समाज पार्टी..

प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने किया आह्वान..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: भारत बंद के आह्वान के बीच आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने शांतरशाह प्रकरण को लेकर प्रशासन को चेताया है। सोशल मीडिया पर लाइव आकर प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कार्यकर्ताओं से भारत बंद को सफल बनाने के साथ साथ शांतरशाह में करीब दो माह पूर्व किशोरी के साथ हुए गैंगरेप और हत्या के मामले में आरोपी भाजपा नेता को बचाने का आरोप पुलिस प्रशासन पर लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

फोटो: महक सिंह (प्रदेशाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी)

महक सिंह ने कहा पुलिस ने इस मामले में अभी तक प्रधान पति व भाजपा नेता अदित्यराज सैनी की गिरफ्तारी नही की है, जिसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। आजाद समाज पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है, और जब तक पीड़ित परिवार को इंसाफ नही मिलता आजाद समाज पार्टी दबी आवाज को उठाने का काम करती रहेगी।

फाइल फोटो: आजाद समाज पार्टी

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भारत बंद के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आगे की रणनीति बनाने का आह्वान किया। महक सिंह ने कहा इस मामले में उनका संगठन आंदोलन करने से भी पीछे नही हटेगा। दरअसल करीब दो माह पूर्व बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह गाँव निवासी एक किशोरी का शव पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट के सामने हाईवे किनारे से बरामद हुआ था।

फाइल फोटो: शव

पुलिस पड़ताल में किशोरी के साथ गैंगरेप कर हत्या का मामला प्रकाश में आया था जिसमे मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

फाइल फोटो: अदित्यराज सैनी (प्रधान पति)

इस मामले में भाजपा नेता व प्रधान पति अदित्यराज सैनी को भी पुलिस ने नामजद किया था लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नही हो पाई। इस मामले को लेकर आज फेसबुक लाइव आकर आजाद समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महक सिंह ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!