
पंच👊नामा
लक्सर: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के लक्सर मंडल अध्यक्ष अब्दुल्ला ने मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने पत्र जारी करते हुए अलीजान अली, गुरदेव सिंह व मुजफ्फर को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। हलीम व शहजाद को महामंत्री बनाया गया है। मौ. हसीन, मुजम्मिल व आजाद को मंत्री पद दिया गया है। फरीद अंसारी को कोषाध्यक्ष नफीस खान को मीडिया प्रभारी व इमरान मलिक को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही सरफराज, रियाज अली, गुलसनव्वर, फुरकान, शारिक अली, प्रवेज़, अब्दुल शाहनवाज, जावेद, रियाजुल, तनवीर व तसव्वर अली को मंडल कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। वही लक्सर मंडल अध्यक्ष अब्दुल्ला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्वहन करने की गुजारिश की।