उत्तराखंड

आखिरकार कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा: रोते हुए बोले, मुझे टारगेट किया जा रहा है, आहत हू..

विधानसभा में पहाड़ के लोगों पर आपत्तिजनक शब्द कहना पड़ा भारी, कैबिनेट में होगा फेरबदल..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की घोषणा करते हुए प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया जा रहा है, जिससे वह बेहद आहत हैं।प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, “मैंने उत्तराखंड के लिए हमेशा निस्वार्थ भाव से काम किया है। राज्य आंदोलन के दौरान मैंने लाठियां खाईं, संघर्ष किया और अपनी भूमिका निभाई। इसके बावजूद जिस तरह का वातावरण बनाया गया, उसमें मुझे इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा है।”
————————–
क्या है पूरा मामला….?हाल ही में प्रेमचंद अग्रवाल का नाम कुछ विवादों में सामने आया था, जिसके बाद उनके खिलाफ राजनीतिक और सामाजिक दबाव बढ़ता गया। उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जनता के बीच नाराजगी के स्वर उठने लगे थे। इस माहौल में खुद को ‘टारगेट’ किए जाने का दावा करते हुए उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया।
————————–
राजनीतिक हलचल तेज…..प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके इस्तीफे से पार्टी के भीतर गुटबाजी और अंदरूनी तनाव की स्थिति भी सामने आ सकती है।
————————–
भाजपा का रुख…..इस घटनाक्रम पर अभी तक भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का स्पष्ट बयान नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पार्टी जल्द ही इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखेगी।
————————–
प्रेमचंद अग्रवाल का राजनीतिक सफर…..प्रेमचंद अग्रवाल उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में गिने जाते हैं। वह राज्य के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं और लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं। राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में उनकी भूमिका प्रभावशाली रही है।
————————–
आगे की रणनीति….प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद प्रदेश में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि भाजपा उनके स्थान पर किसे कैबिनेट में शामिल करती है और यह घटनाक्रम आगामी चुनावी माहौल को कैसे प्रभावित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!