बेलड़ा बवाल पर सियासत के बीच घायल इंस्पेक्टर की पत्नी ने मांगा इंसाफ..
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, दोनों में कौन सा पक्ष देगा जवाब..??
पंच👊नामा
रुड़की: बेलड़ा बवाल अब सियासी रंग में रंगा नजर आरहा है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण के बाद कांग्रेस-भाजपा व अन्य दलों के राजनेताओं ने गांव में पहुँचकर पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाया है।

इतना ही नही खुद सूबे के मुख्यमंत्री ने भी दो बड़े अधिकारियों को जांच सौंपते हुए 15 दिन के अंदर घटना की रिपोर्ट देने की बात कही है।

लेकिन इन्ही सबके बीच बवाल में घायल हुए पुलिसकर्मियों को सबने भुला दिया। अब घायल इंस्पेक्टर की पत्नी ने एक वीडियो जारी कर मामले की निष्पक्ष जांच, और इंसाफ की गुहार लगाई है।

वीडियो में घायल इंस्पेक्टर की पत्नी ने कहा है कि वह अनुसूचित जाति से है और उनके पति पिछले 22 वर्षों से पुलिस महकमें में सेवा दे रहे है। उन्होंने कहा बवाल में ड्यूटी के दौरान हुए जानलेवा हमले में जिन्होंने भी ऐसा किया है उनको सजा मिलनी चाहिए।

दरअसल बीते दिनों बेलड़ा गाँव मे दलित युवक की मौत के बाद गाँव मे तनाव पैदा हो गया था, मामले को शांत कराने के लिए पुलिस ने प्रयास किया लेकिन विवाद ने तूल पकड़ लिया था।

ग्रमीणों ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस ने भी आंसूगैस के गोले चलाकर हंगामा शांत कराया था। इस घटनाक्रम में मंगलौर कोतवाल मनोज मेनवाल, भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रौथाण समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

इंस्पेक्टर मनोज मेनवाल के दोनो हाथों में फ्रेक्चर हुआ था, जिसके बाद उनका लंबा इलाज चला, और अभी वह बैडरेस्ट पर है। घायल इंस्पेक्टर मनोज मेनवाल की पत्नी ने एक वीडियो जारी कर बताया कि वह अनुसूचित जाति से है और उनके पति पिछले 22 सालों से पुलिस महकमे में सेवा देते आरहे है।

पुलिसिंग कार्यो में व्यस्त रहने के कारण वह परिवार को भी समय नही दे पाते। वीडियो में शासन प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा उनके पति ड्यूटी के दौरान बवाल में हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कुछ हुड़दंगियों ने उनपर जानलेवा हमला किया, जिसमे वह बुरी तरह जख्मी हुए है।