हरिद्वार

बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए सड़क पर उतरे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी..

लक्सर, खानपुर, मंगलौर के प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद रहे मौजूद..

पंच👊नामा-ब्यूरो
शमीम अहमद, हरिद्वार: कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने लक्सर, खानपुर, मंगलौर विधानसभा में भारी बरसात, गंगा के जल व सोलानी नदी के तटबंध टूटने से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण और फसलों के नुकसान का जायजा लेने के बाद डामकोठी में पहुंचकर अधिकारियों के साथ अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि बाढ़ से पीड़ित हर वर्ग का ध्यान रखते हुए राज्य सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लिए विशेष घोषणा की है।रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद वे डामकोठी पहुंचे और उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय जनता के साथ लक्सर क्षेत्र में सड़कों के कटाव, कई जगहों पर पुलियां के क्षतिग्रस्त होने के साथ गांवों एवं कस्बें में जल भराव से हुए नुकसान का जायजा लिया है। इसके बाद वह खानपुर विधानसभा के कई गांवों में पहुंचे। उन्होंन गांवों के संपर्क मार्ग तत्काल दुरुस्त करने के साथ जहां पर अधिक पानी भरा हुआ है उसे निकालने के आदेश दिए। वह मंगलौर विधानसभा में भी पहुंचे। तीनों विधानसभा के किसानों ने बताया कि पशुओं के चारा जलभराव होने से गल-सड़ गया है। इससे पशुओं के चारे का संकट बना हुआ है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी वर्ग को आश्वस्त करते हुए कहा कि फसलों, गांवों एवं कस्बों में घरों के नुकसान का आंकलन तेजी से कराया जा रहा है। जिला प्रशासन को हर तरीके से बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए धरातल पर उतारा हुआ है।पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूरे जनपद में बाढ़ एवं जलभराव पीड़ितों की हर संभव करने के लिए जिला प्रशासन की टीम को आंकलन के लिए मैदान में उतारा हुआ है। मुख्यमंत्री पूरे मामले को लेकर गंभीर है। उन्होंने बताया कि जिनके घरों में जलभराव हुआ है ऐसे परिवारों को राशन किट उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा अन्य मदद भी की जा रही है। निरीक्षण के बाद नुकसान के आकलन एवं प्रभावितों की मदद को लेकर डामकोठी पर अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता, कुंवर प्रणव चैंपियन, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसानों के साथ-साथ क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!