राजनीतिहरिद्वार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, सीएम धामी संग सुनी पीएम मोदी के “मन की बात..

मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत किया पौधरोपण, विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का-मुक्की, गिरफ्तार..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज परिसर, हरिद्वार में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों का स्मरण किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. मदनमोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व महापौर मनोज गर्ग, लक्सर पालिकाध्यक्ष अम्बरीष गर्ग, भाजपा उपाध्यक्ष विकास तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, आकाश भाटी समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—————————————-
“देव संस्कृति विवि में किया पूजन….
हरिद्वार: शांतिकुंज स्थित देव संस्कृति विश्विद्यालय व्याख्यानमाला “वसुधैव कुटुम्बकम” में भाग लेने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रज्ञेश्वर महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक व राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी भी साथ मौजूद हैं।
—————————————-
“काली पट्टी बांधकर विरोध…..
हरिद्वार: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के धर्मनगरी पहुंचने पर काली पट्टी बांधकर विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ता खड़खडी पहुंचे जहां पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई। महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश में आपदा आ रही है और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने दिल्ली से आ रहे। मणिपुर जल रहा है। युका महानगर अध्यक्ष तुषार कपिल और एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष यागिक वर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार में जनता त्रस्त है और उनके नेता सैर सपाटा कर रहे। मणिपुर की आग अभी भी जल रही है और नेता मन की बात सुनने पर पैसा खर्च कर रहे। इस अवसर पर नितिन तेश्वर, शहर अध्यक्ष शुभम जोशी, अजय गिरी, ऋषभ वशिष्ठ, शंकर अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मायापुर विमल शर्मा साटू, शुभम नौटियाल, सेवादल महानगर अध्यक्ष अश्विनी कौशिक, दिव्यांशु, रितेश पांडे, सन्नी मल्होत्रा, विकास चंद्रा, ओम पहलवान, राकेश गुप्ता, यश चौधरी, ऋषभ अरोड़ा, सोम प्रजापति आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!