व्यापार मंडल ने किया पत्रकार यूनियन के जिला संयोजक रविंदर सिंह का स्वागत..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: शहर व्यापार मण्डल द्वारा उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जिला संयोजक गए ठाकुर रविन्द्र सिंह का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर ने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने जो सम्मान भाई ठाकुर रविन्द्र सिंह को दिया है उसके लिए उत्तराखंड पत्रकार यूनियन भी बधाई की पात्र है। उनके बनाए जाने पर सभी पत्रकारों में नई ऊर्जा उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा ठाकुर रविन्द्र सिंह लम्बे समय से साफ सुथरी पत्रकारिता करते आए है, जनहित के मुद्दों को वह लगातार प्राथमिकता के साथ उठाते रहे है, पत्रकार यूनियन में जिला संयोजक की जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाएगे। ठाकुर रविन्द्र सिंह का स्वागत करने वालों में वरिष्ठ व्यापारी श्री कमल बृजवासी, राजन सेठ, विनोद मिश्रा, रितेश अग्रवाल, आशीष बंसल हन्नी शर्मा, स्वर मदान, मोहन उपाध्याय, सन्नी सक्सेना, धीरज पचभैय्या, विक्की प्रधान आदि शामिल रहे।