उत्तराखंड

सुराज सेवादल ने जीता अर्द्धसैनिकों का दिल, कार्यालय के लिए पांच लाख देने की घोषणा, एक लाख तुरंत ट्रांसफर

सेवानिवृत्ति और सेवारत अर्धसैनिक परिवार कल्याण व सामाजिक सुरक्षा समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए अध्यक्ष रमेश जोशी, हुआ भव्य स्वागत..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हल्द्वानी: सेवानिवृत्त/सेवारत अर्धसैनिक परिवार कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा समिति हल्द्वानी के 18वें स्थापना दिवस में शामिल हुए सुराज सेवादल अध्यक्ष रमेश चंद जोशी ने सैनिक और पूर्व सैनिक परिवारों का दिल जीत लिया। जोशी ने ऐलान किया कि यदि सरकार उनकी समिति के कार्यालय के लिए भूमि नहीं देती है तो उनका संगठन 200 वर्ग फीट जमीन के लिए पांच लाख रुपये की सहायता देगा। इतना ही नहीं रमेश चंद जोशी ने एक लाख रुपये की धनराशि तुरंत समिति के खाते में ट्रांसफर कर दी। जिससे गदगद समिति पदाधिकारी ने रमेश चंद जोशी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। आनंदम बैंक्वेट हॉल में हुए भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने की। समारोह में समिति की उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए योगदान को लेकर समिति के सभी सदस्यों ने गर्व और संतोष व्यक्त किया।
—————————————-
समिति के जनहित कार्य और भविष्य की योजनाएं…..अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने अपने भाषण में बताया कि समिति ने सालभर में अर्धसैनिक बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए कई अहम कदम उठाए। मुख्य संरक्षक बी.डी. उपाध्याय ने समिति की 18 वर्षों की यात्रा और इसकी उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में सीजीएचएस वैलनेस सेंटर की स्थापना के लिए मंजूरी प्राप्त कर ली गई है। इसके अलावा, समिति ने कार्यालय और जनमिलन केंद्र की स्थायी व्यवस्था के लिए सरकार से मांग की है।
—————————————-
सुराज सेवा दल ने दिया महत्वपूर्ण सहयोग…..समारोह के विशिष्ट अतिथि, सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यालय के लिए 200 वर्गफुट भूमि हेतु ₹5 लाख की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने तुरंत प्रभाव से ₹1 लाख की धनराशि समिति के खाते में स्थानांतरित की। इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए समिति ने सुराज सेवा दल का आभार व्यक्त किया। समिति अध्यक्ष ने सुराज सेवादल के अध्यक्ष जोशी को इस योगदान के लिए प्रमाण पत्र सौंपा।
—————————————-
समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति….समारोह में समिति के कई प्रमुख सदस्य और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इनमें कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा, बालवीर बफिला, हरिश चंद्र जोशी (सलाहकार), डी.एस. नेगी, किशन चंद्र पंत (सचिव), बी.एस. मनराल, एम.एम. उपाध्याय, कैलाश चंद्र पंत, एन.सी. पंत, बिशन सिंह बिष्ट, जगत सिंह कार्की, और देवकीनंदन कांडपाल (कोषाध्यक्ष) मुख्य रूप से उपस्थित थे।
—————————————-
समाजसेवा के लिए प्रतिबद्धता….समिति के सदस्यों ने सुराज सेवा दल और उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समिति ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी वह जनहित और सामाजिक कल्याण के लिए इसी जोश और उत्साह के साथ कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!