
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि महंत रोहित गिरी पर पंजाब के लुधियाना में किसी महिला ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है।पंजाब पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी किया। और बुधवार को स्थानीय पुलिस को विश्वास में लेते हुए महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।
श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब पुलिस की एक टीम गैर जमानती वारंट लेकर आई थी और महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर ले गई है।