श्रवण झा बने प्रेस क्लब अध्यक्ष, अश्वनी अरोड़ा महामंत्री.
प्रेस क्लब हरिद्वार का सालाना चुनाव निर्विरोध संपन्न

पंच👊नामा-हरिद्वार: प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव में श्रवण कुमार झा अध्यक्ष और अश्वनी अरोड़ा महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष महासचिव के साथ 18 कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि पांच सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल, सहायक चुनाव अधिकारी विकास कुमार झा, संजीव शर्मा की मौजूदगी में अध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार झा, महासचिव अश्विनी अरोड़ा के साथ 18 कार्यकारिणी सदस्यों के पद पर 19 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें सभी सदस्यों का नामांकन सही पाया गया। लेकिन कार्यकारिणी के एक सदस्य ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके चलते अध्यक्ष और महासचिव सहित कार्यकारिणी सदस्य के पद पर त्रिलोक चंद भट्ट, नरेश दीवान शैली, मेहताब आलम, मुदित अग्रवाल, विक्रम छाछर, जयपाल सिंह, बृजेन्द्र हर्ष, धर्मेंद्र चौधरी, प्रो पीएस चौहान, डा. मनोज कुमार, सुनील पाल, मनोज कुमार खन्ना, संदीप शर्मा,दीपक मिश्रा, संजय रावल, अमित कुमार गुप्ता, अमित कुमार शर्मा, गोपाल कृष्ण पटुवर और त्रिलोक चंद भट्ट चुने गए। रामचंद्र कनौजिया, आदेश त्यागी, संजय आर्य, डॉ रजनीकांत शुक्ला व सुदेश आर्य नामित सदस्य के तौर पर कार्यकारिणी में शामिल हुए। निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी, महासचिव राजकुमार, दीपक नौटियाल, डा. शिवशंकर जायसवाल, तनवीर अली, राजकुमार पाल, जहांगीर अली, कुलभूषण शर्मा ने पदाधिकारियों को बधाई दी।