जयंती पर याद किए गए बापू और शास्त्री, पुलिस-प्रशासन ने ली शपथ, कांग्रेसियों ने किया नमन..
देश ही नहीं पूरे विश्व को महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की जरूरत, जय जवान- जय किसान के नारे की बताई अहमियत..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार/रुड़की: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती के अवसर पर हरिद्वार, रुड़की शहर से लेकर देहात क्षेत्रो में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कही स्वच्छता अभियान चलाया गया तो कही उनके चित्र पर फूल मालाएं अर्पण की गई।जिला महानगर कांग्रेस ने सुभाष घाट कार्यालय में गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया, गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री संतोष चौहान ने की,
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि गांधी जी ने पूरे विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखाया और लाल बहादुर शास्त्री ने देश को जय जवान जय किसान का नारा देकर सादगी का पाठ पढ़ाया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा से न सिर्फ देश आजाद कराया बल्कि लोगों को निर्भीक बनाने का भी कार्य किया। महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने हमें आपसी भाईचारा और प्रेम करना सिखाया, जिसमें नफ़रत का कोई स्थान नहीं है। प्रदेश प्रवक्ता वरूण बालियान और विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस तुषार कपिल ने कहा कि गांधी जी ने हमें अहिंसा परमो धर्म और स्वावलंबी बनाने का रास्ता दिखाया। पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता बी एस तेजियान ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने देश में अहिंसा के दम पर आज़ादी लाई उनका स्पष्ट कहना था कि मैं अपने प्राणों का बलिदान दे सकता हूं लेकिन अपनी विचार धारा से समझौता नहीं कर सकता, लाल बहादुर शास्त्री जी ने नारा दिया था जय जवान जय किसान इस नारे से देश के लोगो में एक अलग क्रांति आई थी। युवा नेता नितिन तेश्वर और श्रमिक नेता वीरेंद्र श्रमिक ने कहा कि गांधी का रास्ता ही देश का रास्ता है और लाल बहादुर शास्त्री जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके दिखाए नैतिक मूल्यों की रक्षा करें। गोष्ठी में मुख्य रूप से ब्लाॅक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, विकास चंद्रा, जतिन हाण्डा, सुमन अग्रवाल, शहीदा, ऊषा देवी, आशा कोरी, मंजू शर्मा, पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, सेवा दल अध्यक्ष अश्विन कौशिक , वंश, कोमल कौर, बिन्देश गुप्ता, इंद्र कुमार, जाशिद अंसारी, नितिन यादव, ओम प्रकाश, आकाश बिरला, ऋषभ वशिष्ठ, ओम पहलवान, समर्थ अग्रवाल, करण सिंह राणा, शुभम जोशी, सन्नी मल्होत्रा, हरद्वारी लाल आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
————————————–
“पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर मनाई गई जयंती, दिलाई गई शपथ…..
हरिद्वार: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके बलिदान को किया याद करते हुए हरिद्वार पुलिस कप्तान ने पुलिस लाइन रोशनाबाद में ध्वजारोहण कर दोनो महानपुरूषों की चित्रों पर माल्यार्पण की।
साथ ही सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने व सौहार्द बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सभी कार्यालयों व थानों में भी महान विभूतियों को याद करते हुए बड़े हर्षोल्लास के साथ दोनो महानपुरूषों की जयंती मनाई गई। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने और सौहार्द बनाए रखने की शपथ ली।
—————————————-
“महापुरुषों के चित्र पर फूल अर्पित कर दी श्रद्धांजलि…..
हरिद्वार: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए एक सभा का आयोजन पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट के शारदा नगर ज्वालापुर स्थित कैंप कार्यालय पर किया गया, सभा में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। सभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने जिस तरह से अहिंसा का पालन करते हुए आजादी की लड़ाई लड़ी वो पूरी दुनिया में एक मिसाल बन गई, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के अहिंसा के सिद्धांत की ही बदौलत अंग्रेज घुटने टेकने पर मजबूर हो गए और भारत से भागने पर विवश हुए। महात्मा गांधी जी के अहिंसा के सिद्धांत की पूरी दुनिया ने सराहना की साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी देश की उन्नति में अहम योगदान रहा है, सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति लाल बहादुर शास्त्री ने ही जय जवान जय किसान का नारा बुलंद किया, सादगी से अपना जीवन जीने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी सच्चे गांधीवादी नेता थे।
भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के प्रदेश सचिव अरबाज अली ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम सबको महात्मा गांधी जी के बताए हुए अहिंसा के सिद्धांत को अपने जीवन में उतारने की जरुरत है, समस्त मानव जाति के लिए कल्याण के लिए अहिंसा का मार्ग अति आवश्यक हैं। श्रद्धांजलि देने वालो मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता जाकिर सलमानी, निसार अब्बासी, मोनू अंसारी, फुरकान अली गाड़ा, मोहम्मद सलीम, इरफान शाह, सुल्तान अहमद खान, विनोद चौहान, आसिफ हुसैन, आयान, मासूम अली गाड़ा, नदीम, पवन, उमर फारूख, मौ फैसल, परवेज़, गुलाम रसूल, आरिफ खान आदि उपस्थित रहे।
—————————————-
“महापुरुषों की जयंती पर किया पौधरोपण…
हरिद्वार: महानगर युवा इंटक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने मोनिक धवन के नेतृत्व में महात्मा गांधी जी की जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माला अर्पण कर पुष्प अर्पित किए, साथ में गांधी पार्क भेल में आम का वृक्ष लगाया वक्ताओं ने महेंद्र गुप्ता वरिंदर भारद्वाज ने कहा जब तक सूरज चांद रहेगा महात्मा गांधी और शास्त्री तेरा नाम रहेगा। मंजू रानी ने कहा आज जो हम सुकून की सांस ले रहे हैं वह महात्मा गांधी जी की ही देन हैं।
सत्यनारायण शर्मा ने कहा लाल बहादुर शास्त्री जैसा प्रधानमंत्री भारत देश में पैदा होना एक बहुत बड़ी गर्व की बात है प्रधानमंत्री की विशेषताएं उनके चरित्र को दर्शाती हैं। विशाल ने कहा आम का वृक्ष लगाकर हम पर्यावरण को बचाते हैं।
बिना कपूर ने कहा महात्मा गांधी जी भारत देश को आजाद करने के लिए कितनी बार जेल यात्रा करनी पड़ी उसके बाद हमें अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली। इस मौके पर सत्यनारायण शर्मा, मंजू रानी, विशाल, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, बिना कपूर, विमला पांडे, अर्जुन कुमार, पूजा अरोरा, लक्ष्मी मिश्रा, आदि मौजूद रहे।
—————————————
“हर्षोउल्लास के साथ मनाई जयंती…..
रुड़की: महानगर किसान कांग्रेस के तत्वाधान में गांधी वाटिका स्थित गांधी स्मारक पर आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि आजादी के महानायको के नेतृत्व में अंग्रेजों को भागने पर मजबूर करने वाले, देश को आजादी दिलाने वाले महानायक महात्मा गांधी ने देश में एकता और भाई चारा कायम करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। सुभाष सैनी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ऐसी शख्सियत के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेठपाल परमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान, वरिष्ठ नेता सुभाष सैनी, वरिष्ठ नेता रिजवान अहमद, किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी, युवा नेता आदेश सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष मो रिजवान, प्रदेश सदस्य अताउर रहमान, वरिष्ठ नेता सुभाष शर्मा, वरिष्ठ नेता भूषण त्यागी, पूर्व सभासद राशिद कुरैशी, युवा नेता तुषार अरोड़ा, जगदीश बहुगुणा, अरविंद राजपूत, वरिष्ठ नेता कृष्ण गोपाल शर्मा, रवि तोमर आदि शामिल रहे।