
पंच👊नामा
पिरान कलियर: नगर पंचायत का चुनाव अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। हर प्रत्याशी चुनावी जंग जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद जैसे सभी हथकंडों को इस्तेमाल करने से भी गुरेज नही कर रहे है। प्रचार-प्रसार से लेकर जनसभाओं तक, हर दांव खेला जा रहा है ताकि मतदाताओं का दिल जीता जा सके। इसी चुनावी बिसात में कलियर नगर पंचायत की निर्दलीय उम्मीदवार एडवोकेट शबनम अंजुम, पत्नी अकरम साबरी, एक अलग राह पर चलते हुए अपनी खास रणनीति से चर्चा में हैं।
शबनम अंजुम का चुनाव प्रचार एक अनोखी रणनीति पर आधारित है। वह और उनके पति अकरम साबरी नामांकन के बाद से ही वार्ड के हर घर में दस्तक दे रहे हैं। यह डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं को समझने का महत्वपूर्ण जरिया बना हुआ है। उनकी सादगी, विनम्रता और विकास के वादों ने मतदाताओं को प्रभावित किया है।
अकरम साबरी की गहरी राजनीतिक सूझबूझ और उनके वर्षों का सामाजिक सेवा अनुभव उनके अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्रीय जनता का कहना है कि अकरम साबरी ने हर छोटे-बड़े मुद्दे पर सक्रियता दिखाई है, चाहे वह सड़क, जल निकासी की समस्या हो या जरूरतमंदों की मदद। इन कार्यों ने उन्हें क्षेत्र में एक लोकप्रिय और जमीन से जुड़ा नेता बना दिया है।
————————–
भीड़ नही जनसपंर्क पर जोर……जहां कई प्रत्याशी बड़ी रैलियों और जनसभाओं के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, वहीं अकरम साबरी की रणनीति भीड़ जुटाने के बजाय व्यक्तिगत जनसंपर्क पर केंद्रित है।
यह रणनीति न केवल उनके समर्थन में बढ़ोतरी कर रही है, बल्कि उन्हें जनता के दिलों तक सीधे पहुंचने का मौका भी दे रही है। अकरम साबरी के चुनावी समीकरणों की बात करें तो उन्होंने अपने प्रचार को अन्य प्रत्याशियों से अलग दिशा दी है।
उन्होंने क्षेत्र के हर वर्ग और समुदाय से जुड़कर अपने लिए समर्थन जुटाया है। यह रणनीति अंदर से उनकी स्थिति को मजबूती दे रही है और उनकी संभावनाओं को और बढ़ा रही है।
————————–
जनता का भरोसा और चुनावी समीकरण…..वार्ड के एक युवा मतदाता ने कहा,”अकरम साबरी ने हमेशा हमारी समस्याओं को सुना है और समाधान किया है। हमें उम्मीद है कि इस बार वह हमारे प्रतिनिधि के रूप में बड़े बदलाव लाएंगे।
“एक वरिष्ठ नागरिक ने कहा,”इस चुनाव में जो भरोसा अकरम साबरी और शबनम अंजुम ने लोगों के बीच बनाया है, वह अन्य किसी में नहीं दिखता। उनका अनुभव और ईमानदारी ही उनकी असली ताकत है।
पिरान कलियर के इस चुनावी महासमर में निर्दलीय उम्मीदवार शबनम अंजुम का चुनाव प्रचार एक अनोखी रणनीति से सुसज्जित है। अकरम साबरी की सोच और जमीनी पकड़ इस चुनाव को उनके पक्ष में मोड़ सकती है।
अब देखना यह होगा कि उनकी यह रणनीति और जनता का समर्थन उन्हें जीत के शिखर तक पहुंचाने में कितना सफल होता है।