जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार बने इंस्पेक्टर, आईपीएस तृप्ति भट्ट ने लगाया तीसरा स्टार..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार को उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर एसपी जीआरपी उत्तराखंड, आईपीएस तृप्ति भट्ट ने उनके कंधे पर तीसरा स्टार लगाया और तालियों की गूंज के बीच उन्हें बधाई दी गई।
पिपिंग सेरेमनी के इस खास मौके पर जीआरपी के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने अशोक कुमार को बधाइयां दीं। मिष्ठान वितरण कर इस पदोन्नति को पूरे जीआरपी परिवार ने मिलकर उत्सव के रूप में मनाया।अशोक कुमार वर्ष 2008 बैच के सीधी भर्ती उपनिरीक्षक हैं। अपने उत्कृष्ट कार्य, मजबूत अनुशासन व मधुर व्यवहार के लिए वे पूरे स्टाफ में अत्यंत लोकप्रिय हैं। उनकी कार्यशैली ने विभाग में हमेशा एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है।
जीआरपी पुलिस कार्यालय देहरादून में आज पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। इस उपलब्धि पर जीआरपी परिवार ने उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।