अपराधहरिद्वार

पुलिस ने शुरू होने से पहले ही रुकवाया कांग्रेसियों का सत्याग्रह, धक्का-मुक्की के बीच कई नेता गिरफ्तार..

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में सत्याग्रह कर रहे थे कांग्रेसी, पुलिस ने बिना अनुमति के आंदोलन करने पर की कार्रवाई..

पंच👊नामा
विकास कुमार-हरिद्वार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद से सदस्यता समाप्त करने के विरोध में जिले भर में कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम को पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिस का आरोप था कि विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं ली गई है। इसलिए पुलिस ने सत्याग्रह शुरू ही नहीं होने दिया। इस बात को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में कुछ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेसियों ने सरकार के इशारे पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जगह जगह सत्याग्रह का ऐलान किया था। जिसके तहत हरिद्वार में चंद्राचार्य चौक पर यूथ कांग्रेस नेता वरुण बालियान की ओर से चक्का जाम किया जाना था। इसी तरह रुड़की स्थित गांधी वाटिका में भी सत्याग्रह का कार्यक्रम प्रस्तावित था। बड़ी संख्या में कांग्रेसी तय कार्यक्रम के अनुरूप दोनों जगह पर पहुंचे लेकिन पुलिस ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए कांग्रेसियों को सत्याग्रह करने से मना किया। विरोध करने पर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई इसके बाद पुलिस ने कांग्रेसियों को गाड़ी में बैठा लिया और हिरासत में ले लिया। रुड़की और हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत विधायक फुरकान अहमद, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति, फुरकान अली एडवोकेट विमला पांडे समेत कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन लेेेे जाने पर कांग्रेसियों ने धरना शुरू कर दिया।वहीं कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को दमनकारी बताते हुए सरकार के इशारे पर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताया है। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं ली थी, इसलिए उन्हें रोका गया है।
—————————————
सत्याग्रह से डर गई भाजपा सरकार: कांग्रेस…..
कांग्रेस नेताओं ने सत्याग्रह रोके जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और हरिद्वार ग्रामीण के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के सत्याग्रह से भाजपा सरकार डर गई और बौखलाहट में यह कदम उठाया गया है। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करते हुए पहले ही लोकतंत्र का गला दबाया गया है। अब विरोध प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार को छीन कर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर डाली है। वरुण बालियान और अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेसी भाजपा सरकार की दमनकारी नीति के आगे झुकने वाले नहीं है। जेल जाकर भी लोकतंत्र की आवाज बुलंद की जाएगी।—————————————-
विधायक फुरकान अहमद समेत कई नेता गिरफ्तार..
पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद व साहिल राणा समेत कई कार्यकर्ता हरिद्वार पहुंचे। यहां भगत सिंह चौक के पास एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सिंह सीओ ऑपरेशन निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है। इस दौरान शहर कोतवाल भावना कैंथोला, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी रानीपुर कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट कनखल थानाध्यक्ष नरेश राठौड़, श्यामपुर थाना अध्यक्ष विनोद थपलियाल और बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।————————————-

प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस ने भी दिखाया दम…..
हरिद्वार: विरोध प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस नेताओं ने भी अपना दमखम दिखाया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे उत्तराखंड पूर्व महासचिव वरूण बालियान ने कहा की मोदी सरकार सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है। जिस प्रकार राहुल गांधी जी की सदस्यता खत्म की गई उससे साफ है की मोदी सरकार सत्य से घबरा गई है और आज उसी प्रकार पुलिस के माध्यम से कांग्रेसीयो की आवाज दबाने का काम उत्तराखंड की भाजपा सरकार भी कर रही है। वरूण बालियान ने कहा की लोकतंत्र को बचाने के लिए राहुल गांधी की इस लडाई मे हम अपनी जान तक लडा देंगे। प्रद्शनकारीयो मे मुरली मनोहर, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष तुषार कपिल,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान,अमरदीप रोशन, अंकित चौहान,अमन गर्ग,नीतिन तेशवर,अमन कुमार, सुनील कुमार, nsui अध्यक्ष याग्यिक, विकास चंद्रा, राजीव भार्गव, नितिन कौशिक, शुभम जोशी, समर्थ अग्रवाल,विवेक भूषण,दिव्यांश अग्रवाल,अनिल चौहान,भूपेंद्र वशिष्ट,सुमित भाटिया,अंकित शर्मा,अजय शर्मा, सुरेंद्र यादव, अज्जू आदी कार्यकर्ता शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!