
पंच👊नामा
पिरान कलियर: मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जिसको लेकर मोर्चे के पदाधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली है।

वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कार्यकारिणी सदस्य रईस अल्वी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी पिरान कलियर पहुचेंगे जहा पहले विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक में चादर पोशी कर खिराज ए अक़ीदत पेश की जाएगी।

इसके बाद कलियर स्थित रैनबसेरे में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा, जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया प्रदेश अध्यक्ष इंतेज़ार हुसैन, प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़ समेत मोर्चा के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे है, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का आह्वान किया जा रहा है।