हाजियों की वापसी शुरू, पहला जत्था पहुंचने पर हुआ जोरदार इस्तकबाल..
हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद ने हाजियों को दी मुबारकबाद..

पंच👊नामा
पिरान कलियर: हज यात्रा मुकम्मल करने के बाद हाजियों का पहला जत्था आज वापस दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचा, जहाँ हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद व हज कमेटी स्टॉफ ने हाजियों को सफल यात्रा पर उन्हें मुबारकबाद पेश की और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। उत्तराखंड हज समिति के अधिशासी अधिकारी मौ० मीसम ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड से हज यात्रा पर गए हाजियों का पहला जत्था आज दोपहर 1:50 बजे पहली फ्लाईट से सउदी अरब से इन्दिरा गांधी एयरपोर्ट नई दिल्ली पर सकुशल वापस पहुँचा है। हाजियों के वापसी आने पर हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद ने हाजियों को हज की मुबारकबाद पेश की और मालाएं पहनाकर हाजियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया हाजियों के पहले जत्थे में 284 हाजी सकुशल हज यात्रा से वापस अपने वतन लौटे है। इस दौरान कार्यालय स्टॉफ अब्दुल कादिर ने भी सऊदी अरब से वापसी आने वाले हाजियों का स्वागत किया गया।