
पंच👊नामा
रुड़की: पंचायत चुनाव को लेकर झबरेड़ा के नगला कुबड़ा गांव में ग्रामीणों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
जिले के देहात में इन दिनों पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज़ हैं। कुछ गांवों का माहौल भी खराब हो चुका है। जबकि कई गांवों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि नगला कुबड़ा गांव में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही चर्चा के बीच ग्रामीणों के दो गुटों में मारपीट हो गई है। इसके बाद पुलिस गांव में पहुंची और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। झबरेड़ा थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
————————————
गिरफ्तार आरोपी…….
1. देवी सिंह पुत्र स्वर्गीय नेकी राम
2. बचन सिंह पुत्र स्वर्गीय नेकी राम
3.रविंदर पुत्र स्वर्गीय नेकी राम
4. कपिल पुत्र बाबूराम
5.शुभम पुत्र बाबूराम
समस्त निवासी गण नगला कुबड़ा
—————————–
पुलिस टीम….
1.एसआई हाकम तोमर
2.HC महाजन बिष्ट
3.कां कुवर सिंह
4.HGशिवकुमार