राजनीतिहरिद्वार

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, निर्दलीय शबनम अंजुम ने जीता मतदाताओं का दिल..

अकरम साबरी की साइलेंट प्रचार रणनीति का दिखा असर चुनाव चिन्ह "बस" से जोड़ा दिलों का कनेक्शन..

पंच👊नामा
पिरान कलियर: नगर पंचायत चुनाव का प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रत्याशियों ने जनता को लुभाने और अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। इसी कड़ी में शिक्षित निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट शबनम अंजुम, पत्नी अकरम साबरी, ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्होंने अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।शबनम अंजुम का चुनाव प्रचार दिलचस्प रहा, जहां उन्होंने मतदाताओं को चुनाव चिन्ह “बस” पर वोट डालने के लिए प्रेरित किया। अपने प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने बैलेट पेपर के नमूने का इस्तेमाल कर मतदाताओं को सही तरीके से मतदान करने की जानकारी भी दी। उनकी सादगी और मिलनसार स्वभाव ने मतदाताओं के दिलों को छुआ।अकरम साबरी, जो खुद एक कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं, अपनी पत्नी के लिए मजबूत चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव के पहले दिन से ही अंदरूनी प्रचार पर ध्यान केंद्रित किया, जिसका लाभ अब उनकी पत्नी शबनम अंजुम को मिलता साफ दिख रहा है। अकरम का यह ‘मौन प्रचार’ रणनीति उनकी पत्नी के पक्ष में माहौल बनाने में सफल रहा है।
—————————————
चुनावी मैदान में शबनम अंजुम की मजबूती……निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में शबनम अंजुम ने जिस प्रकार की ईमानदारी और जनता से जुड़ाव दिखाया है, उसने उन्हें एक मजबूत दावेदार बना दिया है। मतदाताओं को शिक्षा, विकास और पारदर्शिता के मुद्दों पर लुभाते हुए, उन्होंने अपने विजन को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया है।
—————————————
महिला शक्ति और बदलाव की लहर……एक शिक्षित महिला होने के नाते, शबनम अंजुम ने महिलाओं के उत्थान और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। उनके चुनाव प्रचार में युवाओं का भी बड़ा समर्थन नजर आ रहा है। स्थानीय जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
—————————————
अब नजरें 23 तारीख पर…..
प्रचार का शोर थमने के बाद अब 23 तारीख को मतदान होगा, और यह देखना दिलचस्प होगा कि अकरम साबरी की रणनीति और शबनम अंजुम का जनसंपर्क किस हद तक उन्हें सफलता दिला पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!