
पंच👊नामा-ब्यूरो
उत्तराखंड डेस्क: एक नाबालिग छात्रा को ट्यूशन पढ़ने के बहाने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवक कई साल से नाबालिग का शोषण करता आ रहा था।

किसी को बताने पर जान से मानने की धमकी देता था। शर्मसार करने वाला यह मामला देवभूमि उत्तराखंड के जिला बागेश्वर में सामने आया है। आरोपी युवक हिंदू जागरण मंच की युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष है।

पीड़िता के पिता की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।
—————————————-
“पीछा कर जबरन पकड़ाता था प्रेम पत्र……

पुलिस के मुताबिक, बागेश्वर के द्यांगण क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण में शिकायत देकर बताया कि उनकी नाबालिक बेटी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म और शारीरिक शोषण किया है।

आरोप लगाया कि नवीन रौतेला पुत्र सुरेंद्र सिंह रौतेला काफी समय से उनकी बेटी को स्कूल आते जाते समय पीछा करता आ रहा था। प्रेमपत्र देना, किसी को बताने पर धमकाना व ट्यूशन के बहाने उसके साथ दुष्कर्म जैसे आरोप भी लगाए गए थे।

पॉक्सो अधिनियम में मामला पंजीकृत करने के बाद बागेश्वर की प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट ने आला अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। मामला उप निरीक्षक मीना रावत के सुपुर्द किया गया।

छानबीन के बाद देर शाम पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर युवक को घर से गिरफ्तार किया। जिला न्यायालय ने पेश किया गया। जहां से उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
—————————————-
“बजरंग दल का नगर अध्यक्ष रह चुका आरोपी…….

खबरों के मुताबिक आरोपी नवीन हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष है। पूर्व में वह बजरंग दल का नगर अध्यक्ष भी रह चुका है। जिले में कई कार्यक्रमों एवं सोशल मीडिया में भी काफी सक्रिय रहा करता था।

संघ और भाजपा के कई बड़े नेताओं से भी उसकी नजदीकी बताई गई है। हालांकि मामला अपने ही गांव के नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म से जुड़ा होने के चलते किसी ने उसका बचाव नहीं किया। लेकिन यह मामला आसपास के जिलों में भी चर्चाओं का विषय बना हुआ है।