हरियाणा

डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी बारातियों की कार, चार की मौत, चीख-पुकार..

मेरठ के दौराला से आ रही थी बारात, स्कॉर्पियो में सवार थे आठ बाराती..

पंच👊नामा
रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गुड़मंडी इलाके में देर रात एक बारातियों से भरी स्कॉर्पियो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलटने की वजह से वाहन में सवार लोगों में से चार की जान चली गई, जबकि अन्य घायल हो गए। घटना के बाद एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह और सीओ मंगलौर विवेक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।घटना रात करीब 9:30 बजे की है, जब मनीष पुत्र बृजेश निवासी इख्तारपुर, थाना दौराला, मेरठ की बारात रुड़की के चंद्रपुरी इलाके में आ रही थी। बारात की एक स्कॉर्पियो (यूपी 15 डीडी 3111) जिसमें करीब दस लोग सवार थे, मंगलौर के गुड़मंडी इलाके में पहुंचते ही तेज रफ्तार के कारण डिवाइडर से टकरा गई। टकराने के बाद गाड़ी कई बार पलटी और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद मौके पर ही दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को राहगीरों और पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सिविल हॉस्पिटल और सक्षम हॉस्पिटल में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
———————————-
पुलिस के सघन सर्च ऑपरेशन से मिला आदित्य….हादसे के बाद घायलों ने पुलिस को जानकारी दी कि एक और व्यक्ति आदित्य भी स्कॉर्पियो में सवार था। पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया और घटना स्थल से कुछ दूरी पर अंधेरे में बदहवास हालत में आदित्य पुत्र विपिन, निवासी अख्तियारपुर, दौराला, मेरठ को पाया। आदित्य को भी चेकअप के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया।
—————————————
घटना के बाद पुलिस की कार्यवाही…..घटना के तुरंत बाद एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह और सीओ मंगलौर विवेक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने घायलों की सहायता की, परिजनों को सूचना दी, और अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया।
—————————————
मातम में बदली खुशियां….इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शादी के जश्न में शामिल होने जा रहे लोगों के बीच इस हादसे ने मातम का माहौल बना दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के परिजनों को सूचित कर उनकी मदद कर रही है।
—————————————
मृतकों की शिनाख्त….1:- सुजल पुत्र सतीश, निवासी इख्तियारपुर दौराला मेरठ, उम्र 17 वर्ष
2:- सोनू पुत्र मुकेश, निवासी कटवी, थाना शाहपुर मेरठ
3:- वंश पुत्र अमित, निवासी इख्तियारपुर, मेरठ
4:- एक अन्य मृतक की शिनाख्त की जा रही है
—————————————
घायलों की स्थिति…1:- मुकुल पुत्र सुदेश, निवासी कुटवा, थाना शाहपुर, मेरठ – नाक पर चोट है जो सिविल हॉस्पिटल रुड़की में उपचाराधीन है।
2:- काशी पुत्र विजय, उम्र 30 वर्ष (हालत गंभीर)
3: तुषार पुत्र सतीश, उम्र 22 वर्ष
4:- अमित पुत्र अमरपाल, उम्र 22 वर्ष ये सक्षम हॉस्पिटल रुड़की में उपचाराधीन है।
5:- दीक्षांत पुत्र जोगिंदर, उम्र 20 वर्ष राज हॉस्पिटल में उपचाराधीन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!