
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: दोबारा उत्तराखंड की कमान संभालने वाले पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के इतिहास में कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। 21 साल के इतिहास में ऐसा पहली मर्तबा हुआ है, जब कोई लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुआ है। ऐसा करने वाले पुष्कर सिंह धामी राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। उनके नाम पर दूसरा रिकॉर्ड यह है कि वह सबसे कम उम्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। तीसरा रिकॉर्ड यह भी है कि हारने के बावजूद पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और वह मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे हैं। करिश्माई व्यक्तित्व वाले पुष्कर सिंह धामी के बारे में हम आपको राजनीति में उनके सफ़रनामा से भी रू-ब-रू कराते हैं।
————————————–
पुष्कर सिंह धामी का सफ़रनामा…
1:- पिथौरागढ़ जिले में 16 सितंबर 1975 को हुआ था पुष्कर सिंह धामी का जन्म…
2:- 1990 में ABVP के साथ शुरू किया था राजनीतिक सफर..
3:- 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक ABVP के विभिन्न पदों पर रहकर किया काम..
4:- दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे धामी..
5:- 2012 और 2017 में खटीमा विधानसभा सीट से चुने गए विधायक..
6:- बिना मंत्री बने ही सीधे मुख्यमंत्री बनने की उपाधि भी हासिल की…
7:- अब 2022 में उत्तराखंड के 12 मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए पुष्कर सिंह धामी..
———————————————–
राज्यपाल के सामने पेश किया सरकार बनाने का दावा….
देहरादून: भाजपा मुख्यालय में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद भाजपा विधायक दल ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री चुने गए पुष्कर सिंह धामी के अलावा सभी विधायक, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद आदि मौजूद रहे।