पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, याद की उपलब्धियां..
महिला कांग्रेस ने अलग-अलग क्षेत्र की पांच ऊर्जावान महिलाओं को किया सम्मानित..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ”भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री “भारत रत्न” स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर इंदिरा गांधी के देश के विकास में दिए योगदान ओर देश के लिए दिए अपने प्राणों के बलिदान को याद किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर हरिद्वार महानगर कांग्रेस कार्यालय में गोष्टी का आयोजन किया, जिसमे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि इंदिरा गांधी की लौह दृढ़ निश्चयता हमें इस आततायी सत्ता के विरुद्ध अविचल होकर लड़ते रहने के लिए प्रेरित करती है। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर और वरिष्ठ नेता ओ.पी चौहान ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर पब्लिक सेक्टर को मजबूती प्रदान की और भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया।
वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और ब्लाॅक अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने शिमला समझौते के तहत बांग्लादेश बनाकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से सी.पी.सिंह, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, रिषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, अजय गिरि, नितिन यादव, ओम मलिक, बी.एस.तेजियान, सत्यपाल शास्त्री, यशवंत सैनी, वरूण बालियान, सतेंद्र शर्मा, ऐश्वर्य पंत, आकाश कुमार, बिंदेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, सोनू शर्मा आदि उपस्थित रहे।
————————————–
महिला कांग्रेस ने अलग-अलग क्षेत्र की पांच ऊर्जावान महिलाओं को किया सम्मानित..
हरिद्वार: महानगर महिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन यूनियन भवन देवपुरा में किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे मेयर अनिता शर्मा ने भाग लिया और कार्यक्रम की अध्यक्षता बीना कपूर ने की। कार्यक्रम का संचालन महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी ने किया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में बोलते हुए प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर संतोष चौहान ने कहा कि इंदिरा गांधी एक दृढ़ निश्चय दूर दृष्टि आकर्षक व्यक्तित्व की धनी फौलादी महिला थी। इंदिरा गांधी ने पूर्वी पाकिस्तान के दो टुकड़े कर एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में बंगला देश की स्थापना की जिससे पाकिस्तान बहुत कमजोर हुआ। महापौर अनिता शर्मा ने इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें एक कुशल राजनेता बताया, जिनका देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा।
महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने प्राइवेट बैंकों का राष्ट्रीयकरण व राजाओं के प्रिविपर्स खत्म करके देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि श्रीमति गांधी ने जीवन पर्यन्त पंजाब में उभरते हुए आतंकवाद को कुचलते हुए देश पर बलिदान कर दिया। कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट महिलाओं को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। जिसमे मुख्य रूप से नगर निगम की मेयर अनिता शर्मा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर संतोष चौहान, संगीता राणा व कविता राणा वर्ल्ड चैंपियनशिप वूमेन पावर लिफ्टिंग और वरिष्ठ नेत्री वीना कपूर आदि को सम्मानित किया। गोष्ठी को प्रदेश सचिव शशि झा, प्रदेश महामंत्री नलिनी दीक्षित, कविता वशिष्ठ, मीरा रातुरी, विजय जोशी, सुमन अग्रवाल, सुभद्रा आर्य, प्रतिभा शर्मा, सुनीता, रचना शर्मा, कलावती बिंदु, रोमा नैना, शोभा गोयल, निर्मला, मोना, रोशनी आदि संख्या में उपस्थित महिलाओं ने सभा को संबोधित किया।