
पंच👊नामा
रुड़की: बेलड़ा गांव में दलित और रोड बिरादरी के बीच दो महीने पहले हुआ टकराव अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ कि रविवार को दो पक्षों में फिर से खूनी संघर्ष हो गया। इस बार विवाद रोड बिरादरी के ही दो गुटों में हुआ। लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला करने के साथ ही एक पक्ष में गोली भी चला दी।

जिसमें एक बुजुर्ग घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई और किसी तरह हंगामा शांत करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया फिलहाल तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।

देर रात तक एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह समेत आला अधिकारी गांव में मौजूद थे। जबकि एसएसपी अजय सिंह पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे।
—————————————-
“फसल काटने के मेहनताने पर हुआ विवाद….

पुलिस के मुताबिक, बेलड़ा गांव निवासी महेंद्र सिंह मशीन से धान की फसल काटने का काम करते हैं। जबकि गांव का ही एक युवक भी खेती किसानी के काम से जुड़ा है। फसल काटने की मेहनत आने को लेकर दोनों के बीच पहले कहा शुरू हुई और फिर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।

लाठी-डंडे चलने के बाद एक पक्ष के लोगों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिससे अफरातफरी मच गई। हाथ में गोली लगने से महेंद्र सिंह घायल हो गए। सूचना मिलने के चंद मिनट के भीतर ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ पल्लवी त्यागी रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली का पुलिस फोर्स लेकर गांव पहुंच गए और घटना की जानकारी जताते हुए हंगामा शांत कराया।

एसएसपी अजय सिंह ने पूरे मामले की जानकारी लेकर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए हैं घायल महेंद्र सिंह को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गांव में फिलहाल शांति है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कानून में शांति व्यवस्था किसी को भी अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
