राजनीतिहरिद्वार

पाडली गुज्जर चुनाव: सुरेंद्र पनियाला की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प, ‘केतली’ निशान के साथ दमदार प्रचार..

ग्रामीण और जिलापंचायत राजनीति के माहिर सुरेंद्र पनियाला का अनुभव चुनाव को बना रहा रोचक..

पंच👊नामा
रुड़की: नगरपंचायत पाडली गुज्जर की अध्यक्ष पद की दौड़ अब और दिलचस्प हो गई है। निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता सिंह, जो कि चौ. सुरेंद्र सिंह पनियाला की पत्नी हैं, ने मैदान में उतरकर इस चुनाव को नए मोड़ पर ला दिया है। उन्हें चुनाव चिन्ह केतली आवंटित किया गया है। इसके साथ ही, सुरेंद्र सिंह पनियाला और उनकी टीम ने पूरे जोश के साथ प्रचार अभियान को धार देना शुरू कर दिया है। चौ. सुरेंद्र सिंह पनियाला, जिन्हें ग्रामीण राजनीति और जिला पंचायत चुनावों का माहिर रणनीतिकार माना जाता है। अपनी पत्नी की उम्मीदवारी को लेकर पूरी ताकत झोंक रहे हैं। उनकी कुशल रणनीति और समर्थकों की मजबूत टीम के चलते चुनाव में अब कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
————————————
चुनाव प्रचार को मिली रफ्तार…..चुनाव चिन्ह ‘केतली’ मिलने के बाद सुरेंद्र सिंह पनियाला ने अपने समर्थकों के साथ प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। उनकी टीम घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही है और लोगों से उनकी पत्नी सुनीता सिंह के समर्थन में वोट देने की अपील कर रही है। सुनीता सिंह के चुनाव प्रचार में सुरेंद्र पनियाला के अनुभव और कुशल नेतृत्व का असर साफ झलक रहा है। उनकी टीम, जिसमें अखलाक अंसारी, मुकेश चौधरी, अशोक राणा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं, पूरे जोश और मेहनत के साथ प्रचार में जुटी हुई है।
————————————
चौ. सुरेंद्र सिंह पनियाला: एक मजबूत नाम….चौ. सुरेंद्र सिंह पनियाला का नाम ग्रामीण राजनीति में एक मजबूत और प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में लिया जाता है। वे चुनावी मैदान में रणनीति और अपने समर्थकों की एकजुटता के लिए जाने जाते हैं। इस बार उनकी पत्नी सुनीता सिंह के मैदान में आने से यह चुनाव और रोचक हो गया है।
————————————
जनता का मिल रहा है समर्थन…..चुनाव प्रचार के दौरान चौ. सुरेंद्र सिंह पनियाला और उनकी पत्नी को जनता का समर्थन भी खुले तौर पर मिलता नजर आ रहा है। उनके प्रचार अभियान में लोगों की भागीदारी और बातचीत से यह स्पष्ट है कि सुनीता सिंह का नाम इस चुनाव में एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभर रहा है।
————————————
सुरेंद्र पनियाला की रणनीति और टीम का जोर…..चौ. सुरेंद्र सिंह पनियाला की टीम, जिसमें अखलाक अंसारी, मुकेश चौधरी, और अशोक राणा जैसे प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं, चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। उनकी टीम ने पाडली गुज्जर क्षेत्र के हर घर तक पहुंचने और जनता को अपनी योजनाओं से अवगत कराने का लक्ष्य रखा है।
————————————
मुकाबला दिलचस्प, जीत के दावे मजबूत…..पाडली गुज्जर नगरपंचायत की सीट पर सुनीता सिंह की एंट्री ने चुनावी मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया है। जहां कई अन्य उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं चौ. सुरेंद्र सिंह पनियाला के अनुभव और उनकी टीम की मेहनत ने सुनीता सिंह को मजबूत दावेदार बना दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!