उत्तराखंड

4600 ग्रेड पे भूल जाइये, हर पुलिसकर्मी को मिलेंगे दो लाख रुपये..

पुलिसकर्मियों ने लगाया सरकार पर धोखा देने का आरोप,, आरोप: बार-बार अपने वादों से पलट रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे पुलिसकर्मियों के परिजनों की मांग पर सरकार आखिरी समय में एक बार फिर अपने दावे से पलट गई है। अब पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे की एवज में केवल 2 लाख रुपये एकमुश्त मिलेंगे। जिस पर पुलिसकर्मी सरकार पर धोखा देने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर बार-बार अपने वादों से पलटने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों में नाराजगी बराबर बनी हुई है। सरकार पर ग्रेड पे के नाम पर झुनझुना पकड़ाने का आरोप भी लग रहा है।

पहले बैच यानी 2001 में उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बने पुलिसकर्मियों के परिजन 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। राजधानी की सड़कों पर पुलिस परिवार की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किए। कई बार रात तक धरने पर बैठे। परिजनों को उम्मीद थी कि चुनावी मोड़ पर चल रही है सरकार आखिरी दिनों में उनकी मांग को जरूर पूरा करेगी। लेकिन आचार संहिता से चंद घंटे पहले पुलिसकर्मियों के लिए सरकार ने बड़ा कदम तो उठाया, लेकिन उनकी मुराद पूरी नहीं हो पाई। अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 2001 बैच के हर पुलिसकर्मी को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 2 लाख की एकमुश्त मानदेय राशि दी जाएगी। लेकिन पुलिसकर्मी इस समय खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि इस फैसले से उन्हें नुकसान हुआ है। पुलिसकर्मी आरोप लगा रहे हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वादा करने के बाद भी उसे पूरा नहीं कर पाये और सरकार अपने वादे से पलट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!