अपराधहरिद्वार

मांस से लदा रेहड़ा छोड़ भागा आरोपी, बजरंग दल ने लगाया गौकशी का आरोप..

रेहड़े से तीन कुंटल मांस बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, फरार आरोपी की तलाश..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा
नितिन गुड्डू, हरिद्वार ग्रामीण: पथरी क्षेत्र के गांव शेरपुर में एक व्यक्ति के रेहडे से तीन कुन्तल प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया है। व्यक्ति रेहड़े को मौके पर ही छोड़कर खेतो के रास्ते फरार हो गया। बजरंग दल कार्येकर्ताओ की सूचना पर पुलिस ने मांस का सेंपल लेने के बाद उसे गढ्ढा खोलकर दबा दिया। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार सुबह एक व्यक्ति रेहडे में प्रतिबंधित मांस को लेकर गांव शेरपुर से निकल रहा था। कुछ लोगो को व्यक्ति पर शक हुआ तो उसे रोक लिया। जैसे ही लोग उसके रेहडे में रखे कबाड़ को देखने लगे तो वह उतरकर खेतो के रास्ते भाग निकला। व्यक्तियों ने रेहडे का सामान टटोला तो उसमें मांस रखा हुआ था। मामले की भनक लगने के बाद बजरंग दल सयोजन जिवेंद्र तोमर अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुचे ओर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने रेडे को कब्जे में ले लिया और मांस के सेंपल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। बाकी मांस को गढ्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस को रेडे से मांस के साथ छुरी कुल्हाड़ी भी बरमाद हुई है। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति गोकशी में शामिल है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!