
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: थाना पथरी क्षेत्र से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को भी धर दबोचा है।
घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद सक्रिय हुई टीम ने मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को पकड़कर किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल नाबालिग की बरामदगी के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमें गठित कीं और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष पथरी मनोज नौटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भट्टा तिराहा पथरी से नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।
साथ ही आरोपी अवशीष पुत्र कृष्णपाल निवासी नंदपुर, थाना रामपुर मनिहारन, जिला सहारनपुर (उ.प्र.) को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, अपर उपनिरीक्षक जसवंत बिष्ट, कांस्टेबल सुशील कुमार व महिला होमगार्ड पूनम शामिल रही।



