अनदेखी पर फूटा पार्षदों व क्षेत्रवासियों का गुस्सा, मेयर की शव यात्रा निकालकर जताया विरोध..
टेंडरों में भ्र्ष्टाचार और बंदरबांट के चलते वार्डों में नहीं हो रहे कार्य..

पंच👊नामा
रुड़की: नगरनिगम के मेयर गौरव गोयल के खिलाफ निगम के पार्षदों व क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश रैली निकालते हुए मेयर की शव यात्रा निकाली। इस दौरान मेयर पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाते हुए चंद्रशेखर चौक पर पुतला दहन कियस गया। आरोप है कि मेयर को टेंडर निकालने की पॉवर है जिसमे वह भृष्टाचार करते है, जिस कारण क्षेत्र का विकास नही हो पा रहा, प्रदर्शनकारियों में मेयर के ख़िलाफ़ जोरदार नारेबाजी भी की।
रुड़की रामपुर रोड़ से मुख्य बाजार को होते हुए चंद्रशेखर चौक पर रुड़की महापौर की शव यात्रा निकाली गई। चंद्रशेखर चौक पर मेयर का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी हुई।
प्रदर्शनकारी पार्षद बेबी खन्ना ने कहा मेयर निगम में भ्र्ष्टाचार कर रहे है विकास कार्यो के लिए किए जाने वाले टेंडरों में खूब बंदरबांट किया जाता है।
उन्होंने आरोप लगाए की पार्षदों के प्रस्ताव पर काम नही किया जा रहा है, जिस कारण वार्डो का विकास अवरुद्ध हो रहा है।
क्षेत्रो की हालत खस्ताहाल है और मेयर धन बटोरने में लगें है। उन्होंने कहा ये लगाई आमजनता की लड़ाई है जनता के हित में वह मेयर से आर-पार की लड़ाई लड़ने को भी तैयार है।
इस दौरान पार्षद मोहसीन अल्वी, प्रमोद पाल, पंकज सतीजा, पूर्व पार्षद पति सालिम गौड़, ताहिर, इकराम, इमरान, भूरा, जावेद आदि मौजूद रहे।