अपराधहरिद्वार

“पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका में परिजनों ने दी नामजद तहरीर..

फोटो और धमकी के बाद लापता हुआ था युवक! शरीर पर चोट के निशान मिलने से गहराया शक..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के एक युवक का शव विकासनगर-डाकपत्थर के जंगल में पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली गंगनहर क्षेत्र निवासी साजीक पुत्र अकरम, निवासी सफरपुर का शव 30 मार्च को देहरादून के समीप विकासनगर-डाकपत्थर क्षेत्र के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ ले आए। परिजनों के अनुसार 29 मार्च को युवक के पास एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसमें उसकी पुत्री के साथ मृतक के फोटो होने की बात कही गई थी। इसके साथ ही कुछ युवकों द्वारा युवक को उक्त युवती से दूर रहने की चेतावनी देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।परिजनों का आरोप है कि इस घटना के बाद युवक से उनका संपर्क टूट गया था। अगले दिन 30 मार्च को देहरादून पुलिस द्वारा युवक का शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना दी गई। परिजनों का कहना है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।परिजनों ने स्पष्ट रूप से इसे हत्या का मामला बताते हुए संबंधित युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कोतवाली गंगनहर में नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!