अपराधहरिद्वार

“दोस्तों के सामने ‘रुतबा’ दिखाने चला था बदमाश, कार लूटकर भागा… पुलिस ने 24 घंटों के भीतर घेराबंदी कर दबोचा..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर मंगलौर पुलिस की सटीक कार्रवाई, लूटी हुई नेक्सोन कार बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: दोस्तों के सामने रुतबा झाड़ने और अपने शौक व नशे की पूर्ति के लिए एक बदमाश ने कार लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी के आगे उसकी चालाकी ज्यादा देर नहीं चल सकी और पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी हुई नेक्सोन कार भी बरामद कर ली है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चला अभियान….
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया और क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई……
कोतवाली मंगलौर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 मार्च को घेराबंदी कर आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए मंगलौर क्षेत्र में ही छिपा हुआ था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह ज्यादा देर तक बच नहीं सका।पुलिस के अनुसार 14 मार्च की शाम 112 के माध्यम से सूचना मिली कि तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रोहित कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी नगला ऐमाद, थाना मंगलौर की नेक्सोन कार (DL8C-BL-0846) लूट ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।भागते समय आरोपियों ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे कार का आगे का टायर फट गया। इसके बाद वाहन तेज गति से आगे नहीं बढ़ सका और आरोपियों ने लिब्बरहेड़ी फ्लाईओवर के पास कार छोड़कर खेतों की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने मौके से लूटी हुई कार कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया।पूछताछ में आरोपी नीरज ने बताया कि वह 13 मार्च को अपने दोस्तों के साथ हरियाणा से हरिद्वार घूमने आया था। हरिद्वार में शराब पीने के दौरान दोस्तों से विवाद हो गया, जिसके बाद उसके साथी वाहन लेकर हरियाणा लौट गए। दोस्तों को दिखाने के लिए कि उसके पास भी वाहन है, उसने रुड़की से किराये पर कार बुक की और गुड़ मंडी के पास चालक को धक्का देकर कार लूटकर फरार हो गया।
आरोपी का नाम-पता….
नीरज पुत्र नरेश निवासी मेहंदीपुर, थाना मुरथल जिला सोनीपत (हरियाणा)पुलिस टीम….
1:- प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
2:- एसएसआई मनोज गैरोला
3: उपनिरीक्षक प्रवीण विष्ट
4:- उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज
5:- हेडकांस्टेबल अमित शर्मा
6:- कांस्टेबल अरविन्द
7:- कांस्टेबल सुधीर
8:- कांस्टेबल विनोद
9:- कांस्टेबल नरेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!